Pinned
मैं इस दुनिया के सारे पन्नों को जी लेना चाहता हूँ। हर उस शब्द को अपनी साँसों में उतार लेना चाहता हूँ जो कभी किसी कोने में बैठकर किसी ने रोते या मुस्कुराते हुए लिखा हो। और फिर, मैं उन सब किताबों में लिखे को भूल जाना चाहता हूँ, और एकदम कोरे कागज़ की तरह साफ़ हो जाना चाहता हूँ।
















