user avatar
Anish kumar singh
@anish8791
कलियुग में राम नाम मनचाहा फल देने वाले कल्पवृक्ष के समान है I 🚩II जय सीता राम II🚩 राष्ट्रवाद। हिंदुत्व । Engineer l Financial markets l
Thane Maharashtra
Joined September 2024
  • Pinned
    user avatar
    आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🚩।।जय सीता राम ।।🚩
  • user avatar
    तुलसी रामहु तें अधिक, राम भगत जियें जान। रिनिया राजा राम में, धनिक भए हनुमान॥ तुलसी कहते हैं कि श्री राम के भक्त को राम जी से भी अधिक समझो। राजराजेश्वर श्री रामचंद्र जी स्वयं ऋणी हो गए और उनके भक्त श्री हनुमान जी उनके साहूकार बन गए । 🚩 ।। जय सिया राम।। 🚩
  • user avatar
    जीवन डोरी सौंप दो, राम जी के हाथ में डगर डगर पर पाओगे, राम जी को साथ मैं l 🚩ll जय सिया राम ll🚩
  • user avatar
    भक्तों के सभी कष्ट निवारे, सदा रहो तुम राम दुलारे। सफल करो हर काज हमारा, सभी युगों में है राज तुम्हारा। 🚩।। जय सिया राम।। 🚩
  • user avatar
    परम सत्य परम विज्ञान ज्योति–स्वरूप राम भगवान । परमानन्द, सर्वशक्तिमान, राम परम हैं राम महान ll 🚩।। जय सिया राम।। 🚩
  • user avatar
    कूजन्तं रामरामेति मधुरं मधुराक्षरम्। आरुह्य कविताशाखां वन्दे वाल्मीकिकोकिलम् ॥ मैं कवितामयी डालीपर बैठकर, मधुर अक्षरोंवाले ‘राम-राम’ के मधुर नामको कूजते हुए वाल्मीकि रुपी कोयलकी वंदना करता हूं । 🚩।।जय सिया राम।।🚩
  • user avatar
    सीता लखन समेत प्रभु, सोहत तुलसीदास। हरषत सुर बरषत सुमन, सगुन सुमंगल बास॥ तुलसी कहते हैं कि सीता और लक्ष्मण के सहित प्रभु श्री रामचंद्र जी सुशोभित हो रहे हैं, देवतागण हर्षित होकर फूल बरसा रहे हैं। भगवान का यह सगुण ध्यान सुमंगल-परम कल्याण का निवास स्थान है। 🚩II जय सिया राम II 🚩
  • user avatar
    राम – नाम अमृत–रस सार, देता परम आनन्द अपार ।। 🚩 ।। जय सिया राम ।। 🚩
  • user avatar
    हियँ निर्गुन नयनन्हि सगुन, रसना राम सुनाम।  मनहुँ पुरट संपुट लसत, तुलसी ललित ललाम॥  हृदय में निर्गुण ब्रह्म का ध्यान, नेत्रों के सामने सगुण स्वरूप की सुंदर झांकी और जीभ से सुंदर राम-नाम का जप करना। तुलसी कहते हैं कि यह ऐसा है मानो सोने की सुंदर डिबिया में मनोहर रत्न सुशोभित हो।
  • user avatar
    राम दवा हैं रोग नहीं हैं, राम त्याग है भोग नहीं है, राम दया है क्रोध नहीं हैं , राम सत्य हैं शोध नहीं हैं। 🚩 ।। जय सिया राम ।। 🚩
  • user avatar
    नाम राम को अंक है, सब साधन हैं सून। अंक गएँ कछु हाथ नहिं, अंक रहें दस गून॥ श्री राम का नाम अंक है और सब साधन शून्य है। अंक न रहने पर तो कुछ भी हाथ नहीं लगता, परंतु शून्य के पहले अंक आने पर वे दस गुने हो जाते हैं I परंतु राम नाम से हीन जो साधन होता है वह कुछ भी फल नहीं देता।
  • user avatar
    मो सम दीन न दीन हित, तुम्ह समान रघुबीर। अस बिचारि रघुबंस मनि, हरहु बिषम भव भीर॥ हे रघुवीर! मेरे समान तो कोई दीन नहीं है और आपके समान कोई दीनबंधु नही है। ऐसा विचारकर हे रघुवंश-मणि! जन्म-मरण के महान् भय का नाश कीजिए। 🚩II जय सिया राम II 🚩
  • user avatar
    मारुति नंदन श्री राम श्री राम जपते हर समय हर पल गुण गाते । काम खुद करें श्री राम को सर्वस्व अर्पित कर मारुति नम्र हो जाते।। 🚩 ।। जय सिया राम।। 🚩
  • user avatar
    होरी खेले श्री रघुवीरा अवध में, होरी खेले श्री रघुवीरा रंगोत्सव होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 🚩।।जय सिया राम।।🚩