सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में @MORTHIndia, @NHAI_Official व @iitmadras के विशेषज्ञों द्वारा सभी स्टेक होल्डर विभागों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। @UPGovt @CMOfficeUP
DM Ambedkarnagar
5,225 posts
Official Handle of District Magistrate Ambedkarnagar, Uttar Pradesh
- जिला जज महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP @InfoDeptUP
- भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर संचालित ‘‘12 साल विश्वास के, जन कल्याण के’’ अभियान के तहत अकबरपुर में बाल श्रम उन्मूलन एवं जन-जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। बाल श्रम रोकने, बाल अधिकारों की रक्षा एवं रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
- तहसील टांडा व आलापुर में बाढ़ शरणालयों,कटानरोधी कार्यों व कटान प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को बाढ़ तैयारियां समय से पूर्ण करने,संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने तथा सुरक्षा उपाय प्रभावी रखने के निर्देश दिए@UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UpsdmA @irrigationdept
- राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हीड़ी पकड़िया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सालय को समयबद्ध संचालित करने, स्वच्छता सुदृढ़ रखने एवं वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। @UPGovt @InfoDeptUP
- विकास खंड भीटी स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय नरहरपुर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप अक्टूबर तक पूर्ण करने तथा परिसर में व्यापक वृक्षारोपण के निर्देश दिए। @UPGovt @InfoDeptUP
- जनपद में ग्राम पंचायतों से संबंधित लंबित ऑडिट एवं विशेष ऑडिट प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण करने तथा वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए वसूली, सत्यापन व अनुपालन कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।@CMOfficeUP @InfoDeptUP @uppanchayatiraj
- पुलिस अधीक्षक के साथ उ०प्र० पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है।@CMOfficeUP @InfoDeptUP @AyoComm @upprpb
- राष्ट्रीय न्यास अंतर्गत लोकल लेवल कमेटी की बैठक कर लीगल गार्जियनशिप से जुड़े 23 आवेदनों पर विचार कर पात्र आवेदनों को संस्तुति प्रदान की गई तथा दिव्यांगजनों के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @UPGovt @InfoDeptUP @NationalTrust99
- #Census2027 की जनपद स्तरीय प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवशेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण, त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। @InfoDeptUP @UPGovt @DCO_UP
- उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @AyoComm @upprpb
- आगामी मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों में SDM एवं CO द्वारा पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं/सम्भ्रांत नागरिकों से आपसी प्रेम भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @homeupgov

















































