Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

आज Kolkata Knight Riders (KKR) और Lucknow Super Giants (LSG) के बीच IPL 2026 का मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है—KKR जीत की तलाश में है, जबकि LSG अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है।

Assam Kerala Voting: दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

Kerala Election 2026: तिरुवनंतपुरम से Kannur तक Kerala में 140 सीटों पर Voting आज | Bharat Express केरल में 140 सीटों पर वोटिंग होगी. एलडीएफ हैट्रिक के लिए तैयार है, जबकि कांग्रेस और भाजपा सत्ता के समीकरण बदलने का दावा कर रहे हैं...

Vande Mataram गाने को लेकर उबलीं कांग्रेस पार्षद Fauzia sheikh-Rubina khan, मुसलमान किसी से डरता...| मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम की बजट बैठक के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।बताया जा रहा है कि पार्षद फौजिया शेख और रुबीना खान ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया और माहौल गरमा गया।जब इस मामले पर रुबीना खान से बात की गई, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह फैसला किसी विवाद के लिए नहीं था, बल्कि उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच और कारणों पर आधारित था।इस घटना के बाद निगम की बैठक में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, इस मुद्दे को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है |

मिडिल-ईस्ट में 40 दिनों से जल रही जंग पर जब विराम लगा, तो पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली। Donald Trump के ऐलान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हुआ और उम्मीद जगी कि अब हालात सामान्य होंगे। लेकिन ये राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई। महज 24 घंटे के भीतर ही शांति का ये बुलबुला फूट गया—और इसकी वजह बना इजराइल का लेबनान पर ताबड़तोड़ हमला।

'तोका बंद कइके डंडा से मारब, नहीं सुधर जा', Mirzapur में जल निगम के अधिकारियों पर भड़के BJP MLA उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा जल जीवन मिशन की खामियों को लेकर अधिकारियों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में नल तो लगाए गए हैं, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही। मौके पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है, जहां कुछ लोग विधायक के रवैये का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उनकी भाषा पर सवाल उठा रहे हैं।

बलिया के नगवा गांव पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 1857 के महानायक मंगल पांडेय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय “भारत रत्न” से भी ऊपर हैं, लेकिन देश के सम्मान के लिए उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया था। इस दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। अब बलिया से उठी यह मांग राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तीन-तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रिंकी भुयान शर्मा () ने पवन खेड़ा को कानून कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि खेड़ा जिन दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं, वे बेहद खराब तरीके से गढ़े गए हैं और इन्हें मीडिया में दिखाने से पहले कांग्रेस नेता ने जरूरी वेरिफिकेशन तक नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि

असम चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। सभी प्रमुख पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने चुनावी तस्वीर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मुकाबला कड़ा जरूर है, लेकिन ज़मीनी माहौल और जनसमर्थन के संकेत काफी कुछ साफ कर रहे हैं. देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की राज्यसभा सांसद अशोक सिंह से ये खास बातचीत।

पूर्व कांग्रेस सांसद Udit Raj ने आरोप लगाया कि Bharatiya Janata Party संविधान का “गला घोंट” रही है. उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया और संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे लोकतंत्र और संविधान की भावना को नुकसान पहुँच रहा है. इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता प्रशांत ने उनसे खास बातचीत की |