उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक हैंडल। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें।
Official Handle of Uttarakhand Police. For any emergency help, Dial 112.
ऋषिकेश भ्रमण के दौरान विदेशी नागरिक के मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पैसों से भरे गुम हुए बैग को देहरादून पुलिस द्वारा खोजकर वापस दिया गया, जिससे वह बहुत खुश हुए और आभार प्रकट किया।
#UttarakhandPolice@DehradunPolice
#PindariGlacier ट्रैक पर लापता पर्यटक की तलाश में बागेश्वर पुलिस, SDRF एवं संयुक्त रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन, दूरबीन एवं मैन्युअल सर्च के माध्यम से गहन खोजबीन जारी है।
#UttarakhandPolice#BageshwarPolice#RescueOperation
होटल एसोसिएशन यमुनावैली के प्रतिनिधिमंडल ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं यात्रा प्रबंधन हेतु किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी से शिष्टाचार भेंट की।
#UttarakhandPolice#YamunotriDham
🚦 #TrafficAdvisory
13 जून 2026 को IMA Passing Out Parade के दृष्टिगत प्रातः 05:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
यात्रा से पूर्व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
#DehradunPolice
अंकल, डस्टबिन किधर है?"— नन्ही अनिका ने सिखाया स्वच्छता का पाठ!
चितई गोलू मंदिर, अल्मोड़ा में आई एक छोटी बच्ची ने आइसक्रीम रैपर सड़क पर फेंकने के बजाय पुलिसकर्मी से डस्टबिन का रास्ता पूछा।
आइए, देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें!
#UttarakhandPolice
यमुनोत्री धाम में खोया बैग, पुलिस ने लौटाई मुस्कान!
₹60,000 नकद, iPhone और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग खोने पर श्रद्धालु की बढ़ी चिंता, लेकिन ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों की तत्परता से बैग सुरक्षित बरामद कर सकुशल वापस सौंप दिया गया।
#ChardhamYatra2026#Uttrakhandpolice
श्रद्धालुओं के निजी वाहन काठगोदाम, भीमताल, भवाली व खैरना पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। आगे शटल सेवा से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा।
भारी वाहनों का आवागमन 13 जून से 16 जून रात्रि 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
यात्रा से पूर्व ट्रैफिक प्लान देखें एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करे।
🚨 सावधान! बैंक खाता बेचने का लालच पड़ सकता है भारी!
₹5-25 हजार के लिए बेचा गया खाता साइबर ठगी में इस्तेमाल हो सकता है, और गिरफ्तारी आपकी भी हो सकती है।
❌ OTP, ATM, पासवर्ड या खाता किसी को न दें।
📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930
लालच छोड़ें, सुरक्षित रहें!
#UttarakhandPolice
🚦 Traffic Advisory | 12 जून 2026
VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश एवं हरिद्वार मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
यात्रा से पूर्व वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
#TrafficAdvisory#DehradunTraffic
गंगा स्नान के दौरान 77 वर्षीय श्रद्धालु तेज धारा में बहने लगे। SDRF द्वारा लगाए गए सुरक्षा रोप के सहारे श्रद्धालु ने खुद को संभाले रखा।
मौके पर तैनात SDRF जवान नवीन पोखरिया ने तत्काल गंगा में उतरकर श्रद्धालु तक पहुंच बनाई और सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
#UttarakhandPolice
🚔 अलर्ट 'रेस्क्यू ऑपरेशन'
बागेश्वर-रीमा मार्ग पर गिरे विशाल पेड़ से लगा जाम, रीमा पुलिस ने तत्काल हटाकर यातायात सुचारू कराया।
वहीं भारी बारिश से घरों में घुसे पानी को फायर टीम ने मलबा हटाकर सुरक्षित दिशा में मोड़ा और नुकसान टाल दिया।
#UttarakhandPolice
🚫 Wrong Side कोई शॉर्टकट नहीं, सीधा खतरा है!
एक गलती आपकी और दूसरों की जिंदगी संकट में डाल सकती है।
👉 Wrong Side छोड़िए, Right Side पकड़िए।
📹 याद रखिए, पुलिस की नजर Online भी है और Offline भी!
#FollowTrafficRules#RoadSafety#HaridwarPolice#UttarakhandPolice