उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक हैंडल। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करें।
Official Handle of Uttarakhand Police. For any emergency help, Dial 112.
ऋषिकेश भ्रमण के दौरान विदेशी नागरिक के मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पैसों से भरे गुम हुए बैग को देहरादून पुलिस द्वारा खोजकर वापस दिया गया, जिससे वह बहुत खुश हुए और आभार प्रकट किया।
#UttarakhandPolice@DehradunPolice
10 दिन की तलाश के बाद बड़ी सफलता!
हरिद्वार पुलिस ने 4 माह की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।
3 लाख रुपये में बच्चे के सौदे की साजिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार।
#GoodWork#MissionSuccess#UttarakhandPolice
🎭 हरिद्वार से हावड़ा पहुँची पुलिस टीम बच्ची की तलाश में
👶 कनखल और कलियर के बाद अब हरिद्वार से चोरी हुई बच्ची को किया सकुशल रिकवर
🌳 करीब 10 दिन पहले पेड़ के नीचे सो रहे परिवार के बीच से बच्ची को ले उड़े थे चोर
🔍 तलाश में पुलिस टीम हरिद्वार से पहुंची हावड़ा
जनसेवा का प्रेरक उदाहरण
पौड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग को O+ रक्त की आवश्यकता होने पर आरक्षी सुरेन्द्र कुमार ने तत्काल रक्तदान कर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।
आप भी रक्तदान करें, किसी का जीवन बचाएं।
#UttarakhandPolice#PaudiPolice#BloodDonation
🛑 नशा तस्करों पर एक्शन लगातार जारी।
➡️ नानकमत्ता पुलिस ने 15 लाख रूपए की 29.35 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
➡️ नशा तस्कर से स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।
#UKPoliceStrikeOnCrime#udhamsinghnagarpolice
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 12 चोरी की बाइक बरामद और 3 शातिर गिरफ्तार।
CCTV निगरानी और सत्यापन अभियान के दम पर अपराधियों तक पहुंची पुलिस। अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं!
#UttarakhandPolice#HaridwarPolice#BikeTheft#Recovery
गाड़ी को "सीक्रेट एजेंट" मत बनाइए!
ब्लैक फिल्म और छिपी नंबर प्लेट स्टाइल नहीं, नियमों का उल्लंघन हैं।
✅ स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं
✅ ब्लैक फिल्म से बचें
✅ ट्रैफिक नियमों का पालन करें
वरना चालान सीधे घर तक पहुंच सकता है!
#UttarakhandPolice#TrafficAwareness#BlackFilm
फर्जी शस्त्र लाइसेंस व अवैध हथियारों पर STF का बड़ा प्रहार!
रुद्रपुर से 02 आरोपी गिरफ्तार। 03 अवैध हथियार, 08 कारतूस व 02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद।
अब तक 07 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि कुल 12 अवैध शस्त्र व 315 कारतूस बरामद किए गए।
#UttarakhandSTF#UttarakhandPolice
💻 साइबर ठगी के 02 मामलों में टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को ₹82,510 की धनराशि वापस दिलाई गई।
⚠️ अज्ञात APK फाइल/लिंक डाउनलोड न करें।📞 साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#TehriPolice#UttarakhandPolice
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
#UttarakhandPolice
कठिन रास्ते, बुलंद हौसले...
श्री हेमकुण्ड साहिब की कठिन डगर भी आज इस अदम्य साहस और अटूट विश्वास के सामने नतमस्तक है।
जब तक आप सुरक्षित अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच जाते, उत्तराखण्ड पुलिस का जवान आपकी सेवा में डटा रहेगा।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
#UttarakhandPolice
🚨 SDRF की तत्परता से बची एक और अनमोल जिंदगी
📍सोनप्रयाग में नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसे 56 वर्षीय व्यक्ति का SDRF टीम ने सफल रेस्क्यू किया। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
#sdrfuttarakhandpolice#UttarakhandPolice
वैश्विक पटल पर भारत और देवभूमि उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले महान शूटर व कोच श्री जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति!🙏