भारत-सरकार ने मुझे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, विशेष आभार आपने मुझे इस सम्मान के लायक समझा | साथ ही साथ उन तमाम लोगों का सहृदय धन्यवाद जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्तिथियों में भी मेरा साथ नहीं छोड़ा |
#PadamAwards #PadamShri
Anand Kumar
1,779 posts
Founder Super 30
- कभी 50 रूपये के लिए संघर्ष करने वाला मेरा शिष्य कृष्ण राय यूपीएससी क्वालीफाई करके असिस्टेंट कमिश्नर बनकर आज मुझसे मिलने आया तब शिक्षक होने पर गर्व होने लगा | दबे-कुचले लोगों के प्रति उसकी संवेदनशीलता को देखकर मुझे लगा मेरे सीने में नह तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग जलनी चाहिए।
- मैं #दिल्ली एअरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए जा रहा था कि पीछे से आवाज आई – मास्टर साहब , कहाँ चले ? इधर सुनिए | मुड़कर देखा सुविख्यात कवि @DrKumarVishwas थे | उन्होंने न सिर्फ जूस पिलाया बल्कि लम्बी बात-चीत के दौरान मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ |
- अब किसी एकलव्य को शिक्षा के लिए अंगूठा नहीं गंवाना पड़ेगा। मैंने #Tripura के आदिवासी कल्याण विभाग के साथ समाज के वंचित वर्गों के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए एक MoU साइन किया है |
- माननीया @rashtrapatibhvn से #पद्मश्री पुरस्कार ग्रहण के बाद मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ | पुरस्कार के बाद मेरी जिम्मेदारियां और भी बढ़ गयीं हैं | धन्यवाद | 🙏 #PadamShree
- जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान, मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान | @khansirpatna
- आज फिर से सिर्फ 4 घंटे के अंदर कोटा में 2 बच्चों के आत्महत्या की खबर ने मुझे हिलाकर रख दिया है | मैं तमाम कोचिंग संचालकों से यह अपील करता हूँ कि आप शिक्षा को सिर्फ आमदनी का जरिया नहीं बनाये और सभी बच्चों को अपना बच्चा समझकर उनपर ध्यान दें | और मैं विद्यार्थियों को समझाना चाहूँगा
- कल रात जैसे ही मैं फ्लाइट में बैठा, एक नौजवान मेरे पास आया, चरण स्पर्श करते हुए मुस्कुराकर बोला —“सर, पहचाना मुझे? मैं आपका स्टूडेंट राम कुमार हूँ, 2007 बैच का।” उसकी आंखों में गर्व और भावनाएं झलक रही थीं। उसने बताया —“सर, मेरे पिताजी एक सिपाही थे, लेकिन आज मैं अमेरिकन गवर्नमेंट
- ऐसे ही कोई @arijitsingh नहीं बनता है | मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज और शालीनता के धनी अरिजीत सिंह के लाइव कार्यक्रम के दरमियान जब उनसे मुलाकात हुई तब मेरे कुछ कहने से पहले ही उन्होंने कहा कि मैं आपका बड़ा फैन हूँ | मेरी शुभकामनायें सदा आपके साथ हैं | #music
- कार्यक्रम के दरमियान एक नौजवान आकर बोला सर मैं श्रीकांत आपका स्टूडेंट | लेकिन कुछ ही दिनों के बाद परिवार के गुजरे के वास्ते अभाव में कोलकाता आकर मजदूरी करनी पड़ी | बर्तन तक साफ़ किया | लेकिन हार नहीं मानी | पढ़ाई नहीं छोड़ी | और आज मैं इसी ताज होटल में मैनेजर हूँ | #LabourDay















