कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के परीक्षा परिणाम तैयार किये जाने संबंधी परिपत्र की प्रति संलग्न प्रेषित है।
School Education Department, MP
16.5K posts
Official Handle of School Education Department, Government of Madhya Pradesh
- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं /12वीं की परीक्षाओं के संबंध में विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही निर्णय लेकर अवगत कराया जाएगा।
- प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा नियत कार्यक्रम अनुसार ही होंगी।सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी- स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री @Indersinghsjp
00:00 - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे घोषित किया जायेगा।
- प्रदेश में 18527 पदों पर होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती। #JansamparkMP
- कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 18 दिसंबर से संचालित होंगी - --- स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री @Indersinghsjp ने कहा है कि कक्षा 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगे। #JansamparkMP
- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा नहीं ली जाएगी तथा उनका मूल्यांकन अकादमिक सत्र के दौरान पूर्व में किए गए मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। @EduMinOfIndia #schooledump
- 1 फरवरी, 2022 से पुनः खोले जायेंगे प्रदेश के स्कूल - कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ होंगी संचालित - चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद लिया गया है निर्णय - आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे
- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ की घोषित। #ExamTime #SchoolEcucationMP #JansamparkMP
- कोरोना संक्रमण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित होने वाली 12वीं की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की जाती हैं। कोरोना संक्रमण सामान्य होने की स्थिति में इन परीक्षाओं के आयोजन की सूचना 20 दिवस पूर्व दी जायेगी।
- स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा की समय सारणी जारी की है। कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20.01.2022 से 28.01.2022 तक और कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20.01.2022 से 31.01.202 तक टेक होम के रूप में संचालित होंगी
- भारत सरकार द्वारा कक्षा 1 से 12 वीं तक की सभी पुस्तकें PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी गई हैं। आप अपनी कक्षा अनुसार cart.ebalbharati.in/BalBooks/ebook… लिंक से पुस्तकों को डाउनलोड कर सकते हैं। @EduMinOfIndia #अब_पढ़ाई_नहीं_रुकेगी
- प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE, माध्यमिक शिक्षा मण्डल अथवा अन्य किसी बोर्ड से सम्बद्ध) शालाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं को छोडकर (जिनकी बोर्ड परीक्षाएँ होनी है ) शेष समस्त कक्षाएं दिनांक 1 मई, 2021 से 31 मई, 2021 तक ऑनलाईन संचालित नहीं होगी।
- माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट,हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं हायर सेकेण्डरी अंध, मूक बधिर वर्ष 2020 के परीक्षा परिणाम 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किये जाएंगे। For Result: mpresults.nic.in mpbse.nic.in






















