"नौकरी पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति भी तो इंसान ही है। भगवान थोड़ी ही है। सारे फाटक रोक दिए है।"
वीवीआईपी मूमेंट खत्म होना ही चाहिए। क्योंकि दिल्ली में 1 दिन वीआईपी मूवमेंट के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम से करीब 46,000 लीटर ईंधन बर्बाद हुआ और ₹44 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ : ईटी
शिक्षक : आप इतना डरते क्यों है?
पुलिस : आप पहन लो वर्दी, फिर पता चल जाएगा।
शिक्षक : मैंने पहनकर 2017 में उतार दी।
पुलिस : मर्द होते तो पहनते। उतारते नहीं? (वर्दी से जुड़ी बात)
सवाल; किससे डर रही है पुलिस?
#SSC_System_Sudharo
देश में स्कूल नहीं पोल्ट्री फार्म चल रहे हैं?
एक बोलेरो गाड़ी में 30 बच्चे?
सरकारें, शिक्षा विभाग, मंत्री, अफसर सब गहरी नींद में है। क्यों? कमीशन जो मिलता है।
बाइक राइडर : हेलमेट कहां है मेम।
पुलिस : पहन रखा है ना।
बाइक राइडर : पीछे वालों ने नहीं पहन रखा।
पुलिस : तो क्या हो गया?
बाइक राइडर : यह तो गलत बात है। हमारा तो चालान काट देते हो....!!
व्यक्ति : देर से स्कूल क्यों आए मैडम?
शिक्षिका : बस में आते हैं तो लेट हो गई।
व्यक्ति : वो समस्या आपकी है। हमारे बच्चों की नहीं। क्या सैलरी कम लेते हो क्या?
📍 बांसवाड़ा
नितिन गडकरी जी,
"कहां है विकास आपका। मेरा गांव फूलपुर है। ऊपर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे है। इसके नीचे अंडरपास है। आप मीडिया में आते हो। कहते हो पैसे की कमी नहीं है। कोई ठेकेदार भ्रष्ट नहीं है। यह आपका भ्रष्टाचार है। जबसे यह अंडरपास बना है। तब से जीना हरा*म कर दिया है।"
"चलती रोड पर बच्चों पर ध्यान नहीं देते। तीन बच्चे गए मेरे। न्याय चाहिए मुझे।"
जोधपुर में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण किए गए One Way से हिट एंड रन में मौत का शिकार हुए लोकेंद्र सिंह की मां राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत से गंभीर सवाल।
जोधपुरवासियों को दिवाली की बहुत बहुत शुभकामनाएं...
नई बनी रिंग रोड के इस विकास के लिए आप केबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को बधाई प्रेषित कर सकते हैं।
असली फुलेरा का रेलवे स्टेशन...
बाइक सवार पैसे देता है। पुलिसकर्मी खुद की जेब में डालता है और आधे महिला पुलिसकर्मी के जेब में।
रिश्वत की कलंक कथा चल रही है?
इंदौर क्लीन सिटी क्यों है?
सड़क पर थूकने वाले स्कूटी सवार का पीछा किया। उससे ही साफ करवाया।
पूछा; क्या तुम बेडरूम में भी ऐसी ही थूकते हो?
बाकी शहरों का नगर निकाय इतना गंभीर हो जाए तो बदलाव आने लगे।