#SaharanpurPolice
#LawAndOrder
#FactCheck
#Clarification
➡️अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.05.2026 को माननीय सांसद सुश्री इकरा हसन, अपने समर्थकों एवं पीड़िता श्रीमती विमलेश देवी पत्नी राजवीर (ग्राम जशाला, थाना कांधला, जनपद शामली) के साथ श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर कार्यालय पर आई थीं। वार्ता के उपरान्त कुछ समर्थकों द्वारा सड़क पर जाम लगा दिया गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ । तत्काल स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गयी तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले व यातायात बाधित करने वाले व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी । माननीय सांसद सुश्री इकरा हसन को पुलिस द्वारा हिरासत में नहीं लिया गया है । उनसे सम्बन्धित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा वार्ता की गयी । डीआईजी महोदय द्वारा अभद्रता सम्बन्धित आरोप पूरी तरह से असत्य एवं निराधार हैं । वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
#Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@bstvlive
@ABPNews
@News18UP
