राहत साहब का Cardiac Arrest की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेक़ाल हो गया है.....
उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ कीजिये....
Dr. Rahat Indori - forever
10.5K posts
Remembering Dr. Rahat Indori 01/01/1950 - Forever
- राहत साहब को आज रात 9.30 बजे छोटी खजरानी (इंदौर) कब्रस्तान में दफनाया जाएगा. आप सबसे गुज़ारिश है के अपने-अपने घरों से ही दुआ करें....
- कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँ एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
- मुरादाबाद में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर किया गया हमला शर्मनाक है। इन जैसे जाहिलों पर फ़ौरन सख़्त से सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए...... #Moradabad
- खुदा ना करे, मुल्क में #COVIDー19 के मरीज़ों की तादाद ज़्यादा हो...लेकिन अगर हो जाए....और इंदौर में मरीज़ों को #isolate करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो मेरा मकान हाज़िर है... 🙏 @ChouhanShivraj @narendramodi रब हम सबकी इस वबा से हिफाज़त करे.... #StayAtHomeSaveLives
- ये हमारी पोती हैं.... मीरा इनका नाम है.... कल अपने स्कूल में राधा बन कर गयीं थीं..... #HappyJanmashtami
- आग का क्या है पल दो पल में लगती है, बुझते बुझते एक ज़माना लगता है..... #KaifBhopali
- ये दाड़ियाँ, ये तिलकधारियाँ नहीं चलतीं, हमारे अहद में मक्कारियाँ नहीं चलतीं..... क़बीले वालों के दिल जोड़िए मेरे सरदार, सरों को काट के सरदारियाँ नहीं चलतीं..... - कैफ भोपाली
- ये मोहब्बत की कहानी नहीं मरती लेकिन, लोग किरदार निभाते हुए मर जाते हैं...... @AbbasTabish4 तुम ज़िंदा हो इरफ़ान.... @irrfank #IrfanKhan #RIPIrrfanKhan
- मास्क पे लिखके हम मुबारकबाद, ईद को यादगार कर जाते.... चल दिए कैसे अच्छे अच्छे लोग, ज़िंदा होते तो हम भी मर जाते.... #EidUlFitr #EidAtHome
- आप हिन्दू, मैं मुसलमान, ये ईसाई, वो सिख.... यार छोड़ो, ये सियासत है..... चलो इश्क़ करें.... Support #ChangeTheChannel initiative for a peaceful India.... #MondayMotivaton #StaySafeStayHome








