user avatar
CMO Bihar
@officecmbihar
This is the official Twitter account of Chief Minister Secretariat, Government of Bihar.
4, Deshratna Marg, Patna
Joined April 2020
Posts
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    साथ ही जिन लोगों की पेंशन आधार लिंक नहीं होने के कारण बाधित है, वे जल्द से जल्द अपना आधार लिंक कराएं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति, जो अभी तक योजना के लाभ से वंचित हैं, वे शीघ्र आवेदन करें।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने के शुभ अवसर पर यह राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई है।
  • user avatar
    माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित डी.बी.टी. कार्यक्रम में राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपए प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल उपकरण, कोचिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    शेष खेल मैदानों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें। ग्राम पंचायतों में VB-G RAM G (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण) के माध्यम से खेल मैदानों का निर्माण कराएं।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    पटना के डुमरी खेल परिसर में सभी खेलों के लिये अलग-अलग अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 8053 ग्राम पंचायतों में से 4700 ग्राम पंचायतों में कुल 5266 में खेल मैदान का निर्माण पूर्ण हो गया है।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के माध्यम से प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।उन्होंने राजगीर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 31दिसंबर 2026तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
  • user avatar
    माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मो० रेयान की यह उपलब्धि बिहार सहित पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मो० रेयान को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
  • user avatar
    माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैम्पियनशिप-2026 (अंडर-18) के विजेता मो० रेयान को 22 लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन, मार्गदर्शन एवं सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए तथा परीक्षा के दौरान उनकी सभी आवश्यकताओं और सहूलियतों का विशेष ध्यान रखा जाए।
  • user avatar
    Replying to @officecmbihar
    माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहाकि नीट-2026 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।साथ ही सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।