होली के दिन सड़क पर एक कार चालक द्वारा स्टंट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। यातायात पुलिस जयपुर द्वारा तुरंत मांमले को संज्ञान में लेते हुए कार चालक पर कार्रवाई की, वाहन का चालान कर वाहन को जप्त किया गया।
यातायात पुलिस जयपुर अपने कर्तव्य के प्रति सजग और समर्पित रहते हुए सुनिश्चित कर रही है कि शहर की यातायात व्यवस्था हर परिस्थिति में सुचारु रूप से संचालित हो।
बारिश के मौसम अत्यधिक चुनौतीपूर्ण हालात, परिवेश में बदलाव हमारी टीम पूरी निष्ठा के साथ हर चौराहे, हर सड़क पर डटी रहती है।
पेट्रोलिंग का नया अंदाज़ — इलेक्ट्रिक होवरबोर्ड पर तेज़ और स्मार्ट निगरानी!
शहर की सड़कों पर अब यातयात पुलिसकर्मी होवरबोर्ड पर ट्रैफिक कंट्रोल, रश ऑवर मैनेजमेंट और पेट्रोलिंग अब पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ और प्रभावशाली ढंग से यातायात नियंत्रण कर रहे हैं।
यातायात पुलिस जयपुर की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🏼
रंगों का त्योहार खुशियों और उमंग से भरपूर होता है, लेकिन यह ज़रूरी है कि हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
अब जयपुर की सड़कों पर तेज़ रफ्तार नहीं चलेगी!
यातायात पुलिस जयपुर उपयोग कर रही है "Speed Laser Gun Bike "
✅ एडवांस स्पीड डिटेक्शन रडार
✅ ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन
जयपुर की सड़कों पर कड़ी नज़र और तुरंत ऑटोमेटिक चालान ! @policerajasthan@jaipur_police
ट्रैफिक अलर्ट!
शहर में बारिश के कारण, सुरक्षा की दृष्टि से अपने वाहन को जल भराव में न लेकर जायें. यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.
आपकी सहायता में सदैव तत्पर - यातायात पुलिस जयपुर
जीवन की राह बनाइए – इंसानियत निभाइए
हर सेकंड की कीमत होती है।
एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना सिर्फ नियम नहीं, आपकी संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी का परिचय है।
आज किसी और की ज़रूरत है, कल आपकी भी हो सकती है।
एक छोटा सा कदम, किसी की ज़िंदगी का सबसे बड़ा सहारा बन सकता है।
चारदीवारी (परकोटे) में अवैध एवं अव्यवस्थित तरीके से चल रहे ई-रिक्शा पर व्यापक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस जयपुर आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु लगातार प्रयासरत है।
जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए भांकरोटा फ्लाईओवर का संचालन शुरू हो गया है। जिससे रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और वाहन के आवागमन सुगम होगा।
यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।
#TrafficPoliceJaipur
सुबह से देर रात तक, तेज़ धूप हो या बारिश — यातायात पुलिस जयपुर हर पल आपकी सुरक्षित यात्रा के लिए ड्यूटी पर तैनात रहती है।
आपकी सेवा, हमारी जिम्मेदारी।
यातायात पुलिस जयपुर — आपकी सेवा में सदैव तत्पर
यातायात सुधार के लिए इन मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
रामनिवास मार्ग से जवाहर सर्किल तक-
- टोंक रोड रामबाग सर्किल से लक्ष्मी मंदिर सिनेमा तक)
- गांधीनगर मोड़ से गांधी सर्किल तक
- जनपथ रोड, भवानी सिंह रोड, पृथ्वीराज रोड
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने CSR भागिदारों के सहयोग से पुलिस कमिश्नरेट में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सन ग्लासेज वितरित किए। ये सन ग्लासेज गर्मी और तेज धूप में पुलिसकर्मियों की आँखों की सुरक्षा करेंगे।