user avatar
DM Ballia
@dmballia
Official handle of District Magistrate, Ballia, Uttar Pradesh. Not monitored 24/7. Kindly post your grievances at jansunwai.up.nic.in
Ballia, India
Joined June 2018
  • DM Ballia reposted
    user avatar
    महोदय, सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान निम्न जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, भारी बारिश, तेज हवाएं (हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे से लेकर 100 किमी प्रति घंटे तक) और ओलावृष्टि होने की संभावना के रेड अलर्ट की
  • user avatar
    07 मई 2026 से शुरू हुए जनगणना 2027 के स्व-गणना अभियान में बलिया के सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील है। सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें।
  • user avatar
    आज बलिया में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में @dayashankar4bjp जी एवं BJP जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में 18 शिक्षामित्रों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सरकार द्वारा बढ़ाया गया मानदेय शिक्षामित्रों के सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  • user avatar
    जनसुनवाई में आज दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन व बैसाखी प्रदान कर उनके जीवन को सहज बनाने का प्रयास किया गया । हमारा संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद पीछे न रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।
  • user avatar
    सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील सिकंदरपुर में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 193 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण। दिव्यांग पेंशन सहित सभी मामलों में त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश। जनसेवा, पारदर्शिता व विश्वास हमारी प्राथमिकता।
  • user avatar
    बलिया में 16वीं जनगणना की तैयारियां तेज़। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना होगी, जिससे पारदर्शिता, सटीकता और कार्यकुशलता सुनिश्चित होगी।
  • user avatar
    डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट एवं आपदा विभाग में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।
  • user avatar
    आज 10.04.2026 को समय 11:00 बजे कलेक्ट्रेट बलिया में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) व अपना दल के प्रतिनिधियों को अंतिम वोटर लिस्ट की प्रतियां सौंपी गईं। 10–16 अप्रैल तक आमजन निःशुल्क अवलोकन कर सकते हैं। @ECISVEEP @ceoup #ballia #voterlist
  • user avatar
    आज बलिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। 15 अप्रैल तक 6-14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन हमारा लक्ष्य है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
  • user avatar
    बलिया में आज मुख्यमंत्री जी के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन से किया गया। सोहांव व चिलकहर में नए बाल विकास परियोजना कार्यालय शुरू हुए। आंगनबाड़ी केंद्र अब आधुनिक सुविधाओं से और सशक्त होंगे।
  • user avatar
    उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर-2025 की भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम, बायोमेट्रिक व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों की जांच कर अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
  • user avatar
    राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड, बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 252 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवदंपतियों को आशीर्वाद व 24 प्रकार की उपहार सामग्री प्रदान की गई।
  • DM Ballia reposted
    user avatar
    कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश। प्रेस विज्ञप्ति लखनऊ, दिनांकः 24 फरवरी 2026 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत पात्र नागरिकों द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए भरे जाने वाले फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरा जायेगा।