FIH जूनियर महिला हॉकी विश्वकप के लिए सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग चयनित हुईं वहीं सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान भी बनाया गया है जो कि जिले के लिए गर्व की बात है। चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
@HemantSorenJMM
शत प्रतिशत योग्य व्यक्तियों को टीकाकरण कराने में सफल सदर प्रखण्ड के कुल्लूकेरा पंचायत के वनमारा गांव का भ्रमण कर एवं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया एवं गाँव को पुरस्कृत करने हेतु टोलाओं का दौरा कर विकाश की संभावनाओं को तलाशा।
@HemantSorenJMM
सिमडेगा जिला के सभी दस प्रखण्डों में असहाय, गरीब, वृद्ध ग्रामीणों को जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबलों को ग्राम, पंचायत में वितरण करने का निर्देश दिया गया है तथा नगर क्षेत्र के सभी वार्डों के गरीब आम-जनों हेतु तत्काल 200 पीस कंबल वितरण हेतु दिया गया। @HemantSorenJMM
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल पर सिमडेगा के सुदूर ग्रामीण प्रखंड बोलबा में मोबाइल नेटवर्क आरंभ किया गया अब इस प्रखंड के लोगों को मोबाइल फोन के माध्यम से संवाद स्थापित करने में सुविधा होगी।
@JharkhandCMO@prdjharkhand@HemantSorenJMM@ISimdega@Simdega_Police
सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आगामी 10 मार्च से आयोजित होने वाले 11वीं हाॅकी इण्डिया राष्ट्रीय सब-जूनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप 2021 के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पदस्थापित सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए।
@HemantSorenJMM
सर जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद देने की पहल शहीद के आश्रितों को देने की पहल की जा रही है। आज सुबह ही अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा ने शहीद के आश्रितों के घर जाकर उनसे मुलाकात तथा उनका हालचाल लिया।
मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से सिमडेगा जिले के सुदूर पंचायतों / गावों में आज 8814 गरीबों, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया ।
@JharkhandCMO@HemantSorenJMM@PMOIndia@WHO
उपायुक्त सिमडेगा ने आज साप्ताहिक बाजार का औचक निरीक्षण करते हुए सामाजिक दूरी एवं मास्क के अनुपालन का जाएजा लिया । साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को सब्जी विक्रेताओं के लिए छांव की सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया । @HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand