भारत समाचार प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि "चैनल पर किसी भी चाइनीज कंपनी का विज्ञापन प्रसारित नहीं किया जाएगा। चैनल पर चल रहे समस्त चाइनीज कंपनी के विज्ञापनों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया है". सेल्स डिपार्टमेंट ने इस पर सहमति व्यक्त की है. भारतीय सेना जिंदाबाद।
Brajesh Misra
22.2K posts
Broadcast/Online Journalist | Editor-in-Chief #BharatSamachar TV News Station @bstvlive & BharatSamachartv.in|
Founder of UttarPradesh.Org
- भारत समाचार मे हम 2 मई की मतगणना की कवरेज नहीं करेंगे। इसी दिन यूपी मे पंचायत चुनाव के भी नतीजे आने हैं। लेकिन हम स्वयं को इससे अलग करते है। हमारी प्राथमिकता अपनो को बचाना है। उन्हें ऑक्सीजन, बेड और जीवन रक्षक दवाएं कैसे मिले ये खबर दिखाएंगे। मतगणना के अंतिम नतीजे बता दिए जायेंगे
- कुछ अनचाहे मेहमान आए थे। भारत समाचार के दफ्तर. मेरा आवास. वीरेंद्र जी के आवास. कंपनी के निदेशकों, मेरे भाई और करीबी मित्रों के यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने, पूरी ताकत के साथ बड़ा सर्च अभियान चलाया। हम लोग टैक्स कानूनों का पालन करने वाले नागरिक हैं। 20 साल से टैक्स दे रहे हैं.
- इस ट्वीट को लिखते वक्त मेरे हाथ कांप रहे हैं। गम, गुस्सा और क्षोभ से स्तब्ध हूं। अब बलरामपुर में, हाथरस से भी भयानक वारदात हुई है। दलित समाज की एक बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ। दोनों पैर तोड़ दिए गए। कमर तोड़ दी गई। मुंह बंद करने के लिए घातक इंजेक्शन ठूंस दिया। और फिर हत्या कर दी।
- भारत में जब कभी कोरोना का इतिहास लिखा जायेगा, आरिफ खान उसके अध्याय का महत्वपूर्ण दस्तावेज होंगे। 200 कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। 100 से ज्यादा की लाश, अंतिम संस्कार स्थल तक ले गए। राष्ट्र के प्रति अद्भुत समर्पण। कोरोना से आरिफ भाई की मौत। माँ भारती के इस महान सपूत को नमन !
- शिक्षा सबका अधिकार है। उन्नाव के एक प्राइवेट स्कूल ने बच्चे-बच्चियों को परीक्षा देने से रोक दिया। क्योंकि इनकी फीस नहीं जमा थी। मैं इन बच्चों की पूरे सत्र की फीस भरने को तैयार हूं और कल हमारे लोग स्कूल जाकर इनकी फीस जमा करा देंगे। बच्चे-बच्चियों को परीक्षा में शामिल होने दिया जाए
00:00 - गरीबी से बड़ा कोई अभिशाप नहीं। प्रयागराज में एक अरबपति के अस्पताल में 3 बरस की ख़ुशी मिश्रा का ऑपरेशन हुआ। समय पर पूरा पैसा जमा न हो सका, तो फटे पेट के साथ गरीब की बेटी को अस्पताल से निकल दिया। टांका तक नहीं लगाया। बिटिया की मौत हो गयी। ये अकेले ख़ुशी की नहीं, इंसानियत की मौत है.
- ये शोक से भरी खबर है। जिसे पढ़कर इंसानियत से भरोसा हिल जाएगा। हाथरस की गुड़िया नहीं रही। गैंगरेप के बाद दलित बिटिया की जुबान काटी गई और भयानक जख्म दिए गए थे। गुड़िया की मौत उत्तर प्रदेश के लिए कलंक है। पुलिस दरिंदों को बचाती रही। 8 दिन लगे थे गैंगरेप धारा लिखने मे। आज शोक दिवस है
- एक पीड़ित दलित परिवार की वेदना को दबाने-रौंदने में उत्तर प्रदेश सरकार ने मर्यादा की सभी सीमाओं का अतिक्रमण कर दिया है। लखनऊ से फ़ोन गए हैं। ये सीधा हुक्म दिया गया की पूरा गांव सील कर दो। हर घर पर पहरा बिठाओ। मीडिया, किसी कीमत पर परिजनों से न मिलने पाए। लेकिन तुम रोक नहीं पाओगे।
- 50 घंटे बीत गए आतंकवादी विकास दुबे नहीं मिला | कम से कम अपने भीतर छिपे गद्दार को तो खोज लेते |
- कभी विकास दुबे की टुकड़ों पर पलने वाली कानपुर पुलिस अब अन्याय और अत्याचार पर उतर गई है। 9 दिन पहले ब्याह कर आई अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को जेल भेज दिया. किसी की बहन को उठा ला रहे है तो किसी की मां को पीट रहे। यह गैर कानूनी कृत्य है। कानपुर के एसएसपी अपनी पुलिस को कंट्रोल करे।
- माता जी, आप फिक्र न करें हम आपका इलाज कराएंगे। अच्छे से अच्छे अस्पताल में आपका इलाज होगा। सबकी दुआएं आपके साथ हैं। आप ठीक हो जाएंगी।
- आखिरकार सीबीआई जाँच के आदेश देने पड़े। अब मिलेगा न्याय। भारत माता की जय



