सरकार तुम्हारी, रेलवे तुम्हारी, लाठी तुम्हारी, धांधली तुम्हारी, तानाशाही तुम्हारी। लेकिन इस बार इम्तिहान हमारा है। और अब एकता हमारी है। कैसे तोड़ पाओगे?
25 परिहार विधान सभा क्षेत्र से @RJDforIndia के उम्मीदवार के रूप में विधान सभा चुनाव में रहूँगी। इस विश्वास केलिए नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी को हृदय से धन्यवाद।🙏 इस विश्वास का मान सदा बनाये रखूंगी।
@sanjuydv
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद डॉ. मनोज कुमार झा को "संसद रत्न" पुरस्कार के लिए नामित किये जाने पर बधाई।
राज्यसभा में आपकी स्पीच और आपके बोलने के अंदाज़ के हम सभी कायल हैं।
ईवीएम पर मेरा क्रम संख्या 03 है और लालटेन छाप है। कल मतदान है। परिहार की जनता से अपील है एक अच्छा, सच्चा और ईमानदार उम्मीदवार को ही अपना बहुमलय वोट दें। परिहार को बेहतर बनाने की जिसमें क्षमता हो उसे वोट दें। वोट उसे दें जो विधान सभा में आपके हक केलिए आवाज़ उठा सके।
@RJDforIndia
आप सभी को ईद मुबारक! आप सब की दुवाओं से कोविड से रिकवर कर गई हूँ। और ठीक होते ही आज से हमनें अपने विधान सभा क्षेत्र परिहार और अपने पंचायत के लोगों की सेवा में राष्ट्रीय जनता दल कोविड केयर एवं सिंहवाहिनी कोविड केयर सेंटर की स्थापना की शुरुआत कर दी है। सेंटर कल से शुरू हो जाएगा।
क्या आप जानते है?
जिस तरह विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी जी के नाम पर रखना तय हुआ है, ठीक उसी तरह विश्व की सबसे बड़ी कामगार आबादी को बेरोज़गार रखने का श्रेय भी इन्हीं को जाता है।
#modi_job_do
ईमानदार आवाज़ ने भ्रष्ट सरकार को झुका दिया। मज़बूत विपक्ष का होना भी अनिवार्य है जो सरकार की प्रत्येक भ्रष्ट नीति नीयत और नियम के खिलाफ जनता की आवाज़ बन सके। नतीजा सामने है। भ्रष्ट व्यक्ति ने शिक्षा मंत्री के पद पर बैठने के कुछ ही घण्टे बाद इस्तीफा दे दिया। धन्यवाद @yadavtejashwi
25 परिहार विधान सभा से आज हमनें नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। @RJDforIndia परिवार को वर्षों से अपने खून पसीने से सींचने वाले अभिभावक तुल्य वरीय कार्यकर्ता जिन्होंने सभा में उपस्थित हो कर आशीर्वाद दिया उन्हें अंतर्मन से प्रणाम। परिहार से आये सभी महागठबंधन के सदस्यों के प्रति आभार।