CEO Uttarakhand
6,334 posts
Official Page Of The Chief Electoral Officer,Uttarakhand. Greater Participation For Stronger Democracy.
- जनपद अल्मोड़ा में SIR 2026 के अंतर्गत BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं तथा अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। #UttarakhandSIR2026 #SIR2026 #ECI #Almora
- 🔍 यदि आपका नाम 2003 की मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, तो चिंता नहीं। आप अपने माता-पिता, दादा या दादी के 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर अपनी मैपिंग करवा सकते हैं। 📞 अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करें। #UttarakhandSIR2026 #SIR2026 #ECI
- जनपद उत्तरकाशी के जखोल समेत दूरस्थ गांवों में SIR 2026 के अंतर्गत BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए । #UttarakhandSIR2026 #SIR2026 #ECI #Uttarkashi
- जनपद रुद्रप्रयाग में SIR 2026 के अंतर्गत BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए जहाँ मतदेय स्थल संख्या-182, ग्राम कुरझण के लगभग 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता दाताराम पुरोहित ने उत्साहपूर्वक अपना गणना प्रपत्र भरकर BLO को उपलब्ध कराया। #UttarakhandSIR2026 #SIR2026
- उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR 2026) के तहत मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में गणना फॉर्म सौंपा। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, ACEO मस्तू दास उपस्थित रहे।
- जनपद पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा के बूथ संख्या 23 में SIR 2026 के अंतर्गत BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं। #UttarakhandSIR2026 #SIR2026 #ECI #PauriGarhwal
- उत्तराखण्ड में सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव निर्वाचन श्री दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने भी पहले दिन गणना फार्म भरकर बीएलओ को सौंपा। @ECISVEEP
- SIR के तहत सोमवार से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, CPI (M) के प्रदेश महासचिव राजकुमार पुरोहित, BSP के प्रदेश सचिव जसबीर सिंह को गणना फार्म वितरण किया गया। #UttarakhandSIR2026 @BJP4UK @INCUttarakhand
- उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने गणना फॉर्म सौंपा। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास मौजूद रहे।
- उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत लोक भवन, नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को आज गणना फॉर्म सौंपा गया।इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, ERO नवाज़िश खालिक मौजूद रहे।
- SIR की शुरुआत, सोमवार से #मतदाताओं को #BLO घर-घर बांटेंगे #गणना_फार्म ✅8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO ✅अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ BLO को कराएं उपलब्ध ✅BLO से संपर्क करने के लिए ”बुक ए कॉल” फीचर का ले सकते हैं लाभ


































