📱 बदलता मौसम, मगर हौसला बुलंद।
ओडिशा के गंजम जिले में @UNWFP_India की #RIISE परियोजना 7,700 महिला व लघु किसानों को मोबाइल ऐप के जरिए मौसम, फसल और बाज़ार की जानकारी दे रही है।
सहयोग: @krushibibhag | समर्थन: @Citi
पूरी कहानी पढ़ें 👇news.un.org/hi/story/2026/…
Odisha #ZeroHunger
UNHindi
8,889 posts
संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक अकाउंट.
एक स्वस्थ पृथ्वी पर शांति, गरिमा और समानता के लिए.
- “शांति के लिए संवाद ही हमारी सर्वोत्तम और एकमात्र आशा है.” मध्य पूर्व से लेकर यूक्रेन, सूडान और अन्य क्षेत्रों के संदर्भ में @antonioguterres ने हिंसक संघर्षों को सुलझाने में मदद के लिए संवाद का रास्ता अपनाने का आग्रह किया है. news.un.org/hi/story/2026/…
- भारत के तटीय इलाकों में महिलाएँ जलवायु परिवर्तन से निपटने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. @UNDP_India समर्थित पहल के तहत वे टिकाऊ खेती, मैन्ग्रोव संरक्षण और नई आजीविकाओं के ज़रिए समुदायों की सहनसक्षमता बढ़ा रही हैं. पढ़ें: news.un.org/hi/story/2026/…
- हमारे पास अब भी हालात बेहतर बनाने का समय है. पृथ्वी की स्थिति ठीक हो सकती है, पर इसके लिए ऊर्जा उत्पादन, खाद्य प्रणाली, कचरा प्रबंधन और प्रकृति संरक्षण के तरीकों में बदलाव करना होगा. इसका लाभ? हर साल US$100 ट्रिलियन तक का फायदा. ow.ly/m18P50YWp4h - via @UNEP
- विकलांगता के साथ जी रहे व्यक्ति आज भी अपने रोज़मर्रा के जीवन में अनेक बाधाओं और भेदभाव का सामना कर रहे हैं. विकलांगताओं पर इस सप्ताह आयोजित यूएन सम्मेलन, विकलांग व्यक्तियों के लिए समान अधिकारों और समावेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. #COSP19 ➡️ news.un.org/hi/story/2026/…
- “मैं भारत में रहता हूँ, जहाँ 45°C तापमान अब आम बात है, कल ये सबकी वास्तविकता हो सकती है.” @UNEP भारत के प्रमुख बालकृष्ण पिसुपति ने अत्यधिक गर्मी, शहरों के भविष्य और टिकाऊ शीतलन (सस्टेनेबल कूलिंग) समाधानों के महत्व पर अपने विचार साझा किए हैं. जानें: news.un.org/hi/story/2026/…
- जब हम सुनते हैं, संवाद करते हैं और जुड़ते हैं, तो हम टकराव की जगह सहयोग और तनाव की जगह विश्वास को बढ़ावा देते हैं. सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर @antonioguterres, वैश्विक चुनौतियों से निपटने में संवाद की भूमिका पर मनन कर रहे हैं. un.org/en/observances…
- अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात अपेक्षाकृत बेहतर हुए हैं, लेकिन @UNAMAnews ने चेतावनी दी है कि देश अब भी गहरे मानवीय और आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इस वर्ष 2.19 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता होगी. अधिक जानकारी ⬇️
- यूएन महासचिव @antonioguterres ने कहा कि, आज दुनिया में फैले डर और अनिश्चितता के बीच…साहस, करुणा और प्रतिबद्धता मानवता की सबसे बड़ी शक्तियाँ हैं. news.un.org/hi/story/2026/…
- दुनिया भर के लगभग 600 विशेषज्ञों ने विश्व महासागर आकलन (World Ocean Assessment) पर मिलकर काम किया है, जिसमें महासागर की पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है. जानें इसकी कुछ प्रमुख बातें- news.un.org/hi/story/2026/…
- AI का पर्यावरणीय असर केवल कार्बन उत्सर्जन तक सीमित नहीं है. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के अनुसार, 2030 तक AI से जुड़ी जल, भूमि और ऊर्जा की मांग में भारी वृद्धि हो सकती है. विस्तार से पढ़ें: news.un.org/hi/story/2026/…
- UNHindi repostedइस गर्मी हर नई माँ को 4 चीज़ों की ज़रूरत है 🌡️ ☀️ छांव: बच्चे को सीधी धूप से दूर रखें, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच पर्दे बंद रखें। 👗 हल्के कपड़े: सूती और हल्के कपड़े पहनाएं, ताकि गर्मी बढ़ने पर आसानी से हटाए जा सकें। 🌬️ पंखा: कमरे में हवा चलती रहे, ताकि कमरा ठंडा और हवादार
- वह जीवन है. वह भविष्य है. वह हमारी ज़िम्मेदारी है. वह हमारा महासागर है. 🌊 हालांकि वह बढ़ते खतरों का सामना कर रहा है, फिर भी हम उसे बचा सकते हैं. पर हमें #कार्रवाईअभी करनी होगी हमारी आवाज़ और विकल्प मायने रखते हैं. आज है, विश्व महासागर दिवस!





















