लाल देह, अपार बल और अटूट भक्ति
श्री हनुमान जी के चरणों में जो समर्पित होता है,
उसका हर संकट दूर होता है और मार्ग स्वयं साफ हो जाता है।संकट मोचन की कृपा बरसे,
और जीवन में साहस, शक्ति और सद्बुद्धि का उदय हो।
जय बजरंगबली! 🙏
ॐनमो भगवते वासुदेव🙏
प्रभु कहते है,इंसान को अपने आप से इतना
प्रेम होना चाहिए
कि वह खुद को गलत राहों से निकालककर
अच्छी राह पर लगा सके
हरि से कबहुं ना बोलिये संकट सिर पर है नाथ
पर संकट को बोलिये हरि है मेरे साथ🙏
रिश्ते शिव पार्वती गौरा की तरह होनी चाहिए
लाखों मुसीबत आये जीवन में
मन में उसे ही पाने की लालसा होनी चाहिए.
जय शिवशक्ति🔱🚩
हर हर महादेव 🚩🕉️
#हर_हर_महादेव_मित्रों
जय जय जय हो सूर्य देवता🙏
रविवार के दिन दिनकर का करें ध्यान
सूर्य को जल चढ़ाकर रवि को करे प्रणाम
प्रत्यक्ष देव के रूप में श्री मार्तंड है विद्यमान
दिनेश के उदय होने से सब में पड़ते हैं प्राण
माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को शहद अति प्रिय है। नवरात्रि के छठे दिन माता को शहद का भोग जरूर लगाएं। शहद के भोग से आकर्षण शक्ति की प्राप्ति होती है। मां कात्यायनी को हरा रंग प्रिय है, इसलिए पूजा में हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता हैं!🪴🪴🍐🍐
जय माँ कात्यायनी
माँ स्कंदमाता को पीला रंग बहुत पसंद है। कुछ स्रोतों के अनुसार नवरात्रि के पाँचवें दिन इनकी पूजा में पीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। “पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता, गोद में कुमार कार्तिकेय और मुख पर असीम करुणा लिए, भक्तों के सभी कष्ट हर लेती हैं।”
जय माता दी 🙏🌼
गणेश जी कृपा बरसाएँ, हर दुःख क्षण में दूर हो जाए,
भोले के प्रिय पुत्र गजानन, जीवन में उजियारा लाएँ।
मोदक की जैसी मिठास दें, मन में शांति बस जाए,
गणपति बप्पा मोरया, हर पल संग-संग रह जाए। 🙏