Pinned
Samir Abbas
47.8K posts
Executive Editor @TV9Bharatvarsh
India, New Delhi
Joined November 2009
- नागपुर के बिज़नेसमैन प्यारे ख़ान, जैसा नाम वैसा प्यारा काम. अपने ख़ुद के कमाए 85 लाख ख़र्च करके अब तक 400 मीट्रिक टन ऑक्सिजन सरकारी अस्पतालों में पहुँचा चुके हैं, पेमेंट ऑफ़र की गई तो ये कहकर मना कर दिया कि रमज़ान चल रहा है और वैसे भी ज़कात तो हर मुसलमान पर फ़र्ज़ है. सलाम है 🙏
- मेवात के जमीयत मदरसे के छोटे छोटे बच्चों की तिरंगा रैली 🇮🇳
00:00 - एक बेहद गंभीर कोरोना मरीज़ की जान बचाने के लिए इन्होंने ऐम्ब्युलन्स के अंदर अपनी PPE किट हटाकर उसकी साँस की नली ठीक कर दी, क्यूँकि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो पेशंट को उसी वक़्त कार्डियक अरेस्ट हो सकता था. ये AIIMS के सीनियर डॉ. ज़ाहिद मजीद हैं. अब क्वॉरंटीन में हैं. लाखों सलाम🇮🇳🙏
- नॉएडा के ज़ैद हसन ने CBSE की दसवीं की परीक्षा में संस्कृत विषय में 100 में से 100 नंबर लाकर फिर ये साबित किया है कि भाषा का कोई धर्म नहीं होता. न्यूरोलॉजिस्ट पिता डॉ. KM हसन इसका श्रेय ज़ैद के संस्कृत टीचर सुधाकर मिश्रा को देते हैं. ज़ैद ने विदेशी भाषा की जगह संस्कृत को चुना था👍
- बनारस में अस्सी घाट के पास नगीनों और रत्नों की दुकान लगाने वाले सलीम शिवालवी से मैंने पूछा कि इस बार भी यहाँ हवा BJP के पक्ष में है क्या ? तो जवाब उन्होंने इस शेर से दिया, @AmitShah ज़रूर सुनें 😁
00:00 - मुंबई के नेत्रहीन वैज्ञानिक मुर्तज़ा अली ने पुलवामा के शहीदों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में अपनी निजी कमाई से 110 करोड़ ₹ देने की शानदार पेशकश की है, ये रक़म उन्हें हाल ही में फ़्यूल बर्न टेक्नोलजी के अविष्कार के लिए एक कम्पनी से मिली है..हिंद को नाज़ है आप पर 👍🇮🇳👍
- जम्मू के वैष्णोदेवी मंदिर में भी 400 श्रद्धालुओं के फँसे होने की ख़बर सिर्फ़ और सिर्फ़ अफ़वाह है. वैष्णोदेवी श्राईन बोर्ड के CEO ने साफ़ किया है कि लॉकडाउन से पहले 18 मार्च को वैष्णोदेवी यात्रा को रोक दिया गया था और फ़िलहाल मंदिर में एक भी श्रद्धालु मौजूद नहीं है. Thank God 🙏
- दिल्ली में निज़ामुद्दीन के बाद इंफ़ेक्टेड जमातियों का दूसरा सबसे बड़ा हॉट स्पॉट चांदनी महल बन चुका है. 6 अप्रैल को यहाँ की 13 मस्जिदों से निकालकर क्वॉरंटीन किए गए 102 जमातियों में से 52 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, 3 दिन में 3 की मौत हो चुकी है. जाहिलियत की इंतहा पार हो गई !! 😳👎🏽
- अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘लक्ष्मी’ अपने रिस्क पर देखिएगा. सिर दर्द हो जाएगा..तय है !! सलमान ख़ान की जानेमन के बाद इतनी वाहियात फ़िल्म पहली बार देखी..शुक्र है सिनेमा हॉल में रिलीज़ नहीं हुई. OTT प्लैट्फ़ॉर्म पर फ़ॉर्वर्ड करने का ऑप्शन तो मिल गया कम से कम 🤠
- UAE के भारतीय उद्योगपति यूसुफ़ अली कोरोना से लड़ाई के लिए अबतक क़रीब 50Cr. की मदद भिजवा चुके हैं. कुछ बड़े दान ये रहे PM केयर्स फ़ंड- 25 Cr. UP CM रिलीफ़ फ़ंड- 5 Cr. केरल CM रिलीफ़ फंड- 10 Cr. उड़ीसा CM रिलीफ़ फ़ंड- 5 Cr. सलाम उन देशभक्तों को जो बाहर रहकर भी देश से जुड़े हैं 🇮🇳
- कलेजा फट रहा है मेरा कर्नल आशुतोष शर्मा की ये तस्वीर देखकर. J&K के हंदवाड़ा में बंधक नागरिकों को आतंकियों की क़ैद से छुड़वाने के लिए इन्होंने अपनी जान न्योछावर कर दी. शरीर से टपकते ख़ून के हर क़तरे के साथ कैसे याद किया होगा उन्होंने अपने परिवार को. या मौला, साहस देना परिवार को !
- क्या आपको पता है कि क्वॉरंटीन सेंटर में बदले गए वैष्णोदेवी मंदिर के आशीर्वाद भवन में इस रमज़ान मंदिर प्रशासन की तरफ़ से क़रीब 500 रोज़ेदारों की सेहरी और इफ़्तारी का प्रबंध तय वक़्त और पूरी श्रद्धा के साथ किया गया. यही तो हिंदुस्तान है. जय माता दी. मुहब्बत भरी ये ईद मुबारक 🙏🇮🇳🙏
- हिंदुस्तान में कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई दो मोर्चों पर है - वायरस से तो हम सब लड़ ही रहे हैं, अब जाहिलियत से भी लड़ना है 😡👎🏽












