user avatar
PRO JS Ujjain
@PROJS_Ujjain
Official Handle of PRO Jansampark Ujjain, Government of Madhya Pradesh
Ujjain, India
Joined March 2018
  • user avatar
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल का विधि विधान से सपरिवार पूजन-अर्चन किया । पूजन पुजारी प्रदीप गुरु ने संपन्न करवाया।#jansamparkMP
  • user avatar
    विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान श्री महादेव ने महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन 12 मार्च को पुष्प मुकुट धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिये। @JansamparkMP
  • user avatar
    विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत भारत उत्कर्ष और नवजागरण पर एकाग्र समागम के तहत प्रसिद्ध फिल्म गीतकार एवं शायर @manojmuntashir एक अप्रैल को उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां शहीद पार्क पर रात्रि 9 बजे आयोजित मुंतशिरनामा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। @JansamparkMP
    00:00
  • user avatar
    विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत भारत उत्कर्ष और नवजागरण पर एकाग्र समागम के तहत प्रसिद्ध फिल्म गीतकार एवं शायर श्री @manojmuntashir एक अप्रैल को उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां शहीद पार्क पर रात्रि 9 बजे आयोजित मुंतशिरनामा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। @JansamparkMP
    00:00
  • user avatar
    धार्मिक नगरी उज्जैन में माता हरसिद्धि के धाम के बाद दूसरा शक्तिपीठ सुप्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर है। पुराणों में उल्लेख है कि मां शिप्रा नदी के तट के पास स्थित भैरव पर्वत पर माता सती के ओष्ट - होंठ गिरे थे। इसलिए इस जगह को भी शक्तिपीठ के समकक्ष ही माना जाता है।
  • user avatar
    शहर की प्रियांशी सोलंकी ने पिछले शैक्षणिक सत्र में 12वी बोर्ड की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। प्रियांशी को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के तहत लेपटॉप क्रय हेतु 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदाय की गई। @JansamparkMP
  • user avatar
    किसान कल्याण एवं कृषि कल्याण मंत्री @KamalPatelBJP ने आज बेरिकेटिंग से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये। @JansamparkMP
  • user avatar
    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आज कोठी पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर कोठी पैलेस से टावर चौक तक सद्भावना दौड़ आयोजित की गई। @JansamparkMP
    00:00
  • user avatar
    कहानी परम्परा की कोई कुंडली व गुण मिलान नहीं उज्जैन के चिंतामन गणेश सुखी वैवाहिक जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं
  • user avatar
    आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से आज 27 मई को 13 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर घर गये हैं। आरडी गार्डी के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत एवं डॉक्टर्स ने स्वस्थ होकर जा रहे मरीजों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। @JansamparkMP
  • user avatar
    ब्लैक फंगस के प्रकरण में जिला अस्पताल में फंगस ओटी प्रारंभ हो गया है आज ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर पी एन वर्मा सिविल सर्जन व उनकी टीम द्वारा कुनिका पिता राकेश 12 वर्षीय बालिका का सफल ऑपरेशन किया गया। बालिका का सफल ऑपरेशन किया गया एवं वह स्वस्थ है। @JansamparkMP
  • user avatar
    आदित्य बिड़ला समूह की नागदा स्थित इकाई ग्रेसिम इंड्रस्ट्रीज ने सांसद अनिल फिरोजिया के आग्रह पर 30 ऑक्सीजन काँसन्ट्रेशन मशीनों को उज्जैन के चरक अस्पताल के लिए दिया है। साथ ही उज्जैन के बिरला अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था कोविड के मरीजों के लिए की है। @JansamparkMP
  • user avatar
    भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज पहली सवारी धूमधाम से निकली। सवारी परम्परागत मार्ग से होकर रामघाट पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पर विधि-विधान से बाबा महाकाल की पालकी का पूजन हुआ और मनमहेश का जलाभिषेक किया गया। @JansamparkMP
  • user avatar
    ठंड की वजह से स्कूलों का समय बदला। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल प्रातः 10:00 बजे और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल प्रातः 9:00 बजे से लगेंगे। @JansamparkMP