user avatar
Governor of Gujarat
@GovernorofGuj
This is the official Twitter account of the office of the Governor of Gujarat, Raj Bhavan, Gandhinagar, Gujarat. Instagram-instagram.com/acharya_devvrat
Gandhinagar
Joined December 2019
Posts
  • user avatar
    गुजरात के दो दिवसीय प्रवास पर पधारे भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का राजभवन पहुंचने पर हार्दिक सत्कार किया।
  • user avatar
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान् @narendramodi गुजरात के दो दिवसीय प्रवास पर आज अहमदाबाद पहुंचे। गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री @Bhupendrapbjp के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत किया।
  • user avatar
    पूरी बहादुरी से देश की रक्षा करते हुए दिव्यांग हुए @crpfindia के योद्धा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक साबरमती से राजघाट तक की साइकिल यात्रा कर रहे हैं, जिसका शुभारंभ करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। हर चुनौती को बौना करने का सीआरपीएफ दिव्यांगों का हौसला प्रेरणादायक है।
  • user avatar
    केरल के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी के गुजरात प्रवास के दौरान आज राजभवन, गांधीनगर में उनसे औपचारिक भेंट की और स्मृतिचिह्न देकर उनका अभिवादन किया।
  • user avatar
    आज गुजरात विद्यापीठ में लगातार दूसरे दिन भी सफाई अभियान चलाया। अहमदाबाद महानगरपालिका के सहयोग से दो दिन में यहां से बीस ट्रक से भी ज्यादा कचरा निकाला गया। कल जिस स्थान पर सफाई की थी वहां फूलों के पौधों का आरोपण भी किया। यहां खेलकूद के मैदान को जल्द खेलने योग्य बनाए जाएंगे।
  • user avatar
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi ने आज नई दिल्ली से #ParikshaPeCharcha कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के विद्यार्थियों को सम्बोधित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। गांधीनगर के विद्यार्थियों के साथ राजभवन से इस कार्यक्रम में वर्च्युअली उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला।
  • user avatar
    बारडोली के दीवालीबेन ट्रस्ट के ग्रामीण विकास प्रकल्प को लोकार्पित करते हुए कहा कि गांवों और किसानों की समृद्धि के लिए प्राकृतिक कृषि को अपनाना होगा। युवाओं को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। #NaturalFarming #PrakrutikKrushi #Farming #Agriculture #GreenAgriculture
  • user avatar
    गुजरात के प्रवास पर पधारें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी आज राजभवन, गांधीनगर पहुंचे। जहां माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत किया।
  • user avatar
    आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान् @narendramodi जी ने गांधीनगर स्थित @RakshaUni राष्ट्र को अर्पण की। इस यूनिवर्सिटी को नेशनल इम्पोर्टेंस का दर्जा दिया गया है। माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में डिग्री धारकों को शुभकामनाएं दीं।
  • user avatar
    #AzadiKaAmritMahotsav के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अहमदाबाद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देनेवाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो राष्ट्र अपना इतिहास भूलता नहीं वह हमेशा जीवंत रहता है।
  • user avatar
    गुजरात के डांग जिला में आयोजित परंपरागत डांग दरबार में इस प्रदेश के पांच भूतपूर्व राजाओं का सम्मान किया और कहा कि प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संपदा से संपन्न डांग के आदिवासी बंधु विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। डांग को संपूर्ण प्राकृतिक कृषि संपन्न जिला घोषित किया गया है।
  • user avatar
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात प्रवास के अंतर्गत आज सांय राजभवन पधारे। गांधीनगर राजभवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी का स्वागत किया।
  • user avatar
    चौदहवीं गुजरात विधानसभा के दसवें सत्र के प्रारंभ पर विधानसभा सदन को सम्बोधित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अखण्ड भारत के निर्माता सरदार पटेल जी एवं आज़ादी के 75वें वर्ष पर आज़ादी के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
  • user avatar
    आज गुजरात विद्यापीठ के आदिवासी संशोधन केन्द्र के म्युजियम संकुल में बड़े स्तर पर सफाई की। दीवारों पर से परतें और झाले हटाए और प्लास्टिक की बोतलें, शीशियां और कूड़ा- करकट उठाया। यहां विद्यार्थियों से प्रतिदिन नियमित श्रमदान करने का आहवान किया और वृक्षारोपण भी किया।