राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने टीकमगढ़ जिले के ग्राम अस्तौन स्थित सिद्ध सागर तालाब में बच्चों के डूबने की दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Governor of Madhya Pradesh
8,087 posts
Official Twitter account of Lok Bhavan Madhya Pradesh and is run by Governor’s Secretariat.
- सेवा, समर्पण और संकल्प के प्रतीक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व के भाव से निरंतर सेवा करने के दीर्घतम कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में भारत ने विकास और गरिमा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
- विश्व भू-गर्भ जल दिवस हम सब मिलकर संकल्प करें कि हम जल को बर्बाद नहीं करेंगे। अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाकर जल संचित करने में सहभागी बनेंगे।
- समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी लाने का संकल्प लें।
- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस के अवसर पर लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और श्रृद्धांजलि दी।
- राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस के अवसर पर लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
- जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने 'अबुआ: दिशोम रे अबुआः राज' का उद्घोष करते हुए जनजातीय समाज के हक की आवाज को बुलंद किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
- विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस आइए संकल्प लें कि इस गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।
- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री पटेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
- विश्व पर्यावरण दिवस आइए, प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करें...
- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग की लोकभवन मे आयोजित समीक्षा बैठक में पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आज लोकभवन में संपन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे।
- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में अपने जीवन पर आधारित पुस्तक "पीर पराई जाने रे" का लोकार्पण किया। पुस्तक का लेखन लोकभवन की कम्पट्रोलर श्रीमती शिल्पी दिवाकर द्वारा किया गया।













