District Magistrate,Mainpuri (Official)
2,512 posts
Dr. Indramani Tripathi
- आज मा.मुख्यमंत्री का लखनऊ में आयोजित उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट में चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
- आज मा.सांसद जी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की तथा उपस्थित अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्तियों को समय से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया ।
- आज ग्राम अंडनी तहसील करहल में मिशन समाधान के अंतर्गत नियुक्त टीम द्वारा निस्तारण करते हुए 11 पट्टेदारों को कब्जा दिलवाया एवं 22 बीघा चारागाह की भूमि को भी अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया गया।
- जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के दौरान स्व-गणना के प्रथम दिवस पर स्वयं एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों की स्व -गणना कर स्व-गणना पहचान संख्या(एसई आईडी)जनरेट की।@CMOfficeUP @CommissionerPrg @InfoDeptUP @UPGovt @DCO_UP
- आज लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु किसानों से अधिग्रहित की जा रही भूमि के संबंध में ग्राम मुड़ई,पटना टिलुआ,दुर्जनपुर के किसानों से संवाद कर भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी भी किसान को कोई भी परेशानी न होने पाए।
- आज नशा-मुक्ति अभियान”के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों को नशा उन्मूलन के लिए बहु-आयामी रणनीति अपनाने पर बल देते नशे की समस्या से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने तथा नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया
- आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित बृहद कान्हा गौ-आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए गौशालाओं में साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध, सरंक्षित गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसे, हरे चारे की उपलब्धता आदि सुनिश्चित किए जाने हेतु संबधित अधिकारियों की निर्देशित किया ।
- आज कृषि उत्पादन मंडी समिति में राजकीय गेहूं क्रय केन्द्र,पी.सी.एफ. के क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर केन्द्र प्रभारियों को गेंहू की खरीद किसानों से व्यवस्थित ढंग से किए जाने तथा क्रय किये गये गेंहू का भुगतान तत्काल सम्बन्धित किसान के खाते में RTGS के माध्यम से करने के निर्देश दिए।
- आज 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सन्देश दिया कि निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें
- आज कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया जिसमें फाइलों तथा अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने,जनता दर्शन में आने वाले आगंतुकों हेतु स्वच्छ जल, बैठने की उचित व्यवस्था तथा पंखा/कूलर आदि लगाने के निर्देश दिए जिससे किसी को भी इस भीषण गर्मी में कोई परेशानी न हो ।
- आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया जिसमें मैस,शौचालय,लाइब्रेरी,खेल के मैदान व पीने हेतु पानी आदि मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता को कॉलेज प्रशासन द्वारा सुनिश्चित करायें जाने तथा मैस कमेटी का तत्काल गठन कर छात्रों की देख-रेख में ही मैस का संचालन कराया जाने के निर्देश दिए।
- आज तहसील करहल में आयोजित "संपूर्ण समाधान दिवस" में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग करते हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुना एवम् यथासंभव निराकरण कराया तथा शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देशित किया।























