user avatar
DM Banda
@DM_Banda1
District Magistrate Banda (U.P.)
Banda, India
Joined July 2018
Posts
  • user avatar
    विकास खण्डवार योजनाओं की समीक्षा में वृक्षारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई, गुणवत्तापूर्ण आंगनबाड़ी निर्माण, मनरेगा में अधिक मानव दिवस सृजन, पीएम/सीएम आवासों के लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण तथा NRLM के अंतर्गत SHG गठन एवं बैंक लिंकेज में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.....
    

फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री एवं सभी विकास योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
  • user avatar
    पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय दिवस परीक्षा की शुचिता,पारदर्शिता एवं नकलविहीन संचालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से जनपद के इंटर मीडियट कॉलेज तिंदवारा एवं खानकाह इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया.....
    निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों को केन्द्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Banda #PoliceRecruitment2025 #FairExam #TransparentExamination
  • user avatar
    जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जन-केंद्रित बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जनपद में रेफरल मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज होने पर संतोष व्यक्त किया गया। जन औषधि केन्द्रों, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं आभा आईडी निर्माण को शत-प्रतिशत...
    सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रक्तदान शिविर, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। #Banda #HealthForAll #DistrictHealthCommittee #HealthyBanda
  • user avatar
    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को पूर्ण निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक बाँदा के साथ आज डी.ए.वी. इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का संयुक्त..
     निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Banda #UPPoliceBharti #TransparentExamination #TeamBanda
  • user avatar
    तहसील बबेरू के ग्राम चरकाखादर एवं मर्काखादर में संचालित बालू खनन पट्टों का पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। ✅ खनिज वाहनों के रूट की जांच ✅ चेक गेट/खनिज जांच चौकी स्थापना की कार्यवाही तेज करने के निर्देश ✅ खनन पट्टों की पुनः जांच के आदेश....
    
✅ सड़क किनारे जमा बालू, मोरम व गिट्टी हटाने के निर्देश
जनहित, पारदर्शिता एवं नियमसम्मत खनन सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध है। #Banda #MiningMonitoring #GoodGovernance #UPGovt
  • user avatar
    जनपद बांदा में रोपे गये 8 लाख 58000 से अधिक पौधे आज विश्व पर्यावरण दिवस पर माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राम केश निषाद के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई जनपद वासियों और विभिन्न विभागों को आधिकाधिक पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण अभियान....
    को जन आंदोलन के रूप में संचालित कर बुंदेलखंड के पर्यावरण को भावी पीढ़ियां के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
  • user avatar
    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित TGT परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया,परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं....
    सुनिश्चित की गई।
  • user avatar
    जनपद में जल जीवन मिशन योजना के तहत संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए महाप्रबंधक जल संस्थान को जल स्रोत की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में विस्तृत योजना तैयार कर जनपद बांदा को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने हेतु विस्तृत कार्य योजना एवं योजनाओं का धरातल स्तर...
     पर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए ताकि जनपद वासियों को पेयजल की समस्या ना हो
  • user avatar
    आज जिला वृक्षारोपण समिति,पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक की गयी जनपद बांदा को हरित स्वच्छ एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनको संरक्षित किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
  • user avatar
    आज टीजीटी परीक्षा के संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री टी एस सिंह व नोडल अधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक वरिष्ठ कोषाधिकारी और कार्यवाही संस्था परीक्षा संचालन व सुरक्षा के साथ दिनांक 3 और 4 जून को आयोजित होने...
    वाली टीजीटी परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई जिसमें अभ्यर्थियों हेतु पीने के लिए शुद्ध पानी ओआर एस, एंबुलेंस की व्यवस्था निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए  संबंधित को निर्देश दिए गए।
  • user avatar
    कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित आम जनता के लिए शीतल पेयजल छबील व्यवस्था के लगातार दूसरे माह में भी लोगों द्वारा भरपूर उत्साह से भाग लिया जा रहा है आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांदा द्वारा आम जनता के लिए पेठा बिस्कुट शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था की गई दूर-दूर से आने वाले ग्रामीणों को....
    इस व्यवस्था से काफी राहत मिल रही है।
  • user avatar
    अगले 24 घंटों में जनपद के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • user avatar
    माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद बाँदा में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।....
    जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।