user avatar
DM Kanpur Nagar
@DMKanpur
Official account of District Magistrate, Kanpur Nagar.
Kanpur, India
Joined February 2010
  • Pinned
    user avatar
    शासन के निर्देशानुसार श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कानपुर के नवीन जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। @UPGovt @CMOfficeUP
  • user avatar
    कानपुर नगर के नवीन जिलाधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया गया। @UPGovt @ceoup @CommissionerKnp @kanpurnagarpol
  • user avatar
    10 थाना क्षेत्रों चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में आज रात 10 बजे से शुक्रवार रात तक सम्पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। कृपया आप सभी लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करें। @kanpurnagarpol
  • user avatar
    शासन के निर्देशानुसार आज सायं श्री विशाख जी. द्वारा जनपद कानपुर नगर के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया गया। @CMOfficeUP @kanpurnagarpol @CommissionerKnp @UPGovt @InfoDeptUP
  • user avatar
    कानपुर में श्रीमती प्रमिला पांडे द्वारा हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फल स्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है। @ECISVEEP @ceoup @kanpurnagarpol
  • user avatar
    आज सोमवार के दिन से पवित्र श्रवण मास का शुभारंभ हो रहा है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। विषपायी प्रभु नीलकंठ हर इस कोविड-१९ की महामारी और सब दु:खों के निवारक व कष्टहारी हों ।
  • user avatar
    कानपुर संवासिनी गृह में कोरोना पॉज़िटिव मामलों में से दो गर्भवती लड़कियों की खबर के बारे में यह स्पष्ट करना है कि ये पॉक्सो एक्ट के तहत CWC आगरा तथा कन्नौज के आदेश से दिसम्बर २०१९ में यहॉं संवासित की गयी थीं और तत्समय किए गए मेडिकल परीक्षण के अनुसार ये पहले से गर्भवती थीं।
  • user avatar
    कुछ लोगों द्वारा कानपुर संवासिनी गृह को लेकर ग़लत उद्देश्य से पूर्णतया असत्य सूचना फैलाई गई है।आपदाकाल में ऐसा कृत्य संवेदनहीनता का उदाहरण है। कृपया किसी भी भ्रामक सूचना को जाँचें बिना पोस्ट ना करें। ज़िला प्रशासन इस संबंध में आव़श्यक कार्रवाई हेतु लगातार तथ्य एकत्र कर रहा है।
  • user avatar
    आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकरू, चौबेपुर, कानपुर में शहीद हुए पुलिस के ८ जाँबाज़ अधिकारियों/सिपाहियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को सहायता राशि, असाधारण पेंशन और एक सरकारी नौकरी की घोषणा की गयी । इन सभी शहीदों को कानपुर ज़िला प्रशासन की भावभीनी श्रद्धांजलि ।
  • user avatar
    कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रतिदिन होने वाले जनता दर्शन के दौरान श्रीमती मंजु सक्सेना की शिकायत पर तहसील बिल्हौर के लेखपाल श्री सुधांशु को अविवादित वरासत को ना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP
  • user avatar
    श्री आलोक तिवारी द्वारा आज जनपद कानपुर नगर के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया गया। @CommissionerKnp @kanpurnagarpol @CMOfficeUP @74_alok @adgzonekanpur @igrangekanpur
  • user avatar
    अत्यधिक ठण्ड व शीतलहर के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर के कक्षा-12 तक के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान दिनांक 23 व 24, दिसम्बर को बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • user avatar
    श्री नवाब सिंह, पूर्व अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने के फल स्वरुप उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में FIR कराई जा रही है। @ECISVEEP @ceoup @kanpurnagarpol
  • user avatar
    आज प्रकृति की पूजा के महापर्व नागपंचमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ । विषधारी नागों के साथ ही सम्पूर्ण प्रकृति के प्रति करुणा और आस्था का यह पर्व भारतीय संस्कृति के विराट जीवनदर्शन “ मा कश्चित् दु:खभाग भवेत् का प्रतीक है ।