user avatar
DGP MP
@DGP_MP
Official Twitter Handle of DGP Madhya Pradesh.
Madhya Pradesh, India
Joined August 2016
Posts
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई निरंतर जारी है। राज्य महिला आयोग ने महिला सुरक्षा एवं बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से गुमशुदा बालिकाओं की रिकॉर्ड स्तर पर बरामदगी सुनिश्चित कर रही है।
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से भेंट कर महिला सुरक्षा, गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के विषयों पर चर्चा की।
  • user avatar
    महिला सुरक्षा को और सशक्त बनाने पर मंथन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा से की भेंट... #DGPMP #MPPolice
  • user avatar
    ✨ Nice interaction with the 77 RR IPS probationers of MP cadre today...they will now proceed to SVP National Police Academy, Hyderabad for Phase 2 training..💐 #DGPMP #MPPolice @svpnpahyd
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    सभी नव आरक्षकों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षण स्टाफ को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #MPPolice
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    डीजीपी श्री मकवाणा ने नव आरक्षकों से मध्यप्रदेश पुलिस के मूल मंत्र ‘देशभक्ति-जनसेवा’ को अपने आचरण में उतारने, समाज में विश्वास का वातावरण मजबूत करने तथा ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ जैसे जनहित अभियानों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीकों के इस दौर में पुलिसकर्मियों को निरंतर सीखते रहना होगा तथा बदलती चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना होगा।
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    उन्होंने नव आरक्षकों से संवेदनशील, ईमानदार, तकनीकी रूप से दक्ष एवं जनोन्मुखी पुलिसकर्मी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्दी केवल अधिकार नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व और सेवा का प्रतीक है।
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    लगभग एक वर्ष के कठिन, अनुशासित एवं बहुआयामी प्रशिक्षण के उपरांत 983 नव आरक्षक (787 महिला एवं 196 पुरुष) मध्यप्रदेश पुलिस परिवार का हिस्सा बने। इस अवसर पर डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति जनता का विश्वास है।
  • user avatar
    देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ 983 नव आरक्षक बने मध्यप्रदेश पुलिस परिवार का हिस्सा... पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने आज पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी ली। #DGPMP
    00:00
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    मध्यप्रदेश पुलिस — कानून-व्यवस्था के साथ मानव जीवन की रक्षा के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध।
  • user avatar
    Replying to @DGP_MP
    यह घटना मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे सीपीआर एवं जीवनरक्षक प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आपात परिस्थितियों में नागरिकों के लिए जीवनदायी सिद्ध हो रहा है।