user avatar
Acharya Devvrat
@ADevvrat
Official X handle of Acharya Devvrat, Governor Of Gujarat instagram-instagram.com/acharya_devvrat
Gujarat Lok Bhavan Gandhinagar
Born January 18
Joined April 2016
Posts
  • user avatar
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान् @narendramodi जी गुजरात के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज राजभवन गांधीनगर पहुंचे जहां उनका हार्दिक सत्कार किया।
  • user avatar
    आज गुजरात विद्यापीठ में लगातार दूसरे दिन भी सफाई अभियान चलाया। अहमदाबाद महानगरपालिका के सहयोग से दो दिन में यहां से बीस ट्रक से भी ज्यादा कचरा निकाला गया। कल जिस स्थान पर सफाई की थी वहां फूलों के पौधों का आरोपण भी किया। यहां खेलकूद के मैदान को जल्द खेलने योग्य बनाए जाएंगे।
  • user avatar
    गुजरात के दो दिवसीय प्रवास पर पधारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी को आज राजभवन, गांधीनगर से आत्मीय विदाई दी।
  • user avatar
    महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व संभालने हेतु मुंबई जाने के लिए आज अहमदाबाद से मुंबई तक तेजस एक्सप्रेस से रेलयात्रा शुरु की।
    00:00
  • user avatar
    आज गुजरात विद्यापीठ के आदिवासी संशोधन केन्द्र के म्युजियम संकुल में बड़े स्तर पर सफाई की। दीवारों पर से परतें और झाले हटाए और प्लास्टिक की बोतलें, शीशियां और कूड़ा- करकट उठाया। यहां विद्यार्थियों से प्रतिदिन नियमित श्रमदान करने का आहवान किया और वृक्षारोपण भी किया।
  • user avatar
    जनता कर्फ़्यू के दौरान शाम पांच बजे राजभवन गांधीनगर में हमने कर्मयोगियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
    00:00
  • user avatar
    गुजरात के मुख्यमंत्री आदरणीय विजयभाई रूपाणी जी ने राजभवन आकर अपने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया।
  • user avatar
    आज राजभवन, गांधीनगर में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी का स्वागत कर अपार आनंद और गर्व की अनुभूति हुई। प्रधानमंत्री जी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
  • user avatar
    आज गुजरात विद्यापीठ में स्वच्छता अभियान के समापन के अवसर पर यहां के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रतिदिन 1 घंटा ईमानदारी से स्वच्छता के लिए श्रम करने का संकल्प लिया। विद्यापीठ परिसर से चार दिनों में 594 मीट्रिक टन कूड़े और कबाड़ का निस्तारण किया गया।
  • user avatar
    राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नवनियुक्त नेता श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने अपने नेतृत्व में नई सरकार गठित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव को स्वीकार कर मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए उनको 13 सितंबर, 2021को दोपहर 2:20 बजे आमंत्रित किया।
  • user avatar
    महाराष्ट्र राज्यपाल पद का अतिरिक्त दायित्व ग्रहण करने हेतु आज लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवीजी के साथ अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस द्वारा मुंबई पहुंचा। जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी और उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने आत्मीय स्वागत किया।
  • user avatar
    भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी अपने त्रिदिवसीय गुजरात प्रवास के दौरान आज वडोदरा पहुंचे। यहां हवाईअड्डे पर माननीय राष्ट्रपति जी का हार्दिक स्वागत किया।
  • user avatar
    सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए सरदार पटेल ने अखंड भारत का जो सपना देखा था उसे सृदढ़ बनाएं। सशक्त भारत, समृद्ध भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण संकल्प को साकार करें।
  • user avatar
    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात प्रवास के अंतर्गत आज सांय राजभवन पधारे। गांधीनगर राजभवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी का स्वागत किया।