IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया. हालांकि इस दौरान आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि 155 रन का कम स्कोर होने के बावजूद भी गुजरात को जीतने के लिए 16 ओवर तक इंतजार करना पड़ा. रजत ने टीम के गेंदबाजों की तारीफ की.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 156 रनों का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला 25 गेंद पहले ही खत्म कर दिया. आरसीबी ने देखा एक और हार का मुंह.
Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. रोहित शर्मा का करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं तो कई बनाए हैं. हम आपको हिटमैन की वो 5 बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भुलाना मुश्किल है. रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने हैदराबाद के आगे 244/5 रन का लक्ष रखा, जिसको चेज करते हुए हैदराबाद ने 249/4 रन बनाए. इसी के साथ SRH के कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में टीम ने 6 विकेट से MI को हार का स्वाद चखा दिया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह खेल नहीं बल्कि उनकी भावुक कर देने वाली वापसी है. 'Dinshaw’s' के एक नए विज्ञापन में कांबली की सादगी भरी मौजूदगी ने फैंस को इमोशनल कर दिया है.
IPL 2026 के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 37 छक्के लगा चुके हैं. उनको फैंस सिक्सर किंग के नाम से जानने लगे हैं. लेकिन सूर्यवंशी का सिक्सर किंग बनना आसान नहीं था. वो रोजाना 4 घंटे सिर्फ छक्के मारने की प्रैक्टिस करते थे. इसका खुलासा बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर आशिकुर रहमान ने किया है.
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान RR के कप्तान रियान पराग वेपिंग करते कैमरे में कैद हुए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ई-सिगेरट भारत में बैन है. इसके सेवन पर 60 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है. इतना ही नहीं, 6 महीने से लेकर 3 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है.
RR ने पहले टॉस जीत कर बॉल करने का निर्णायक फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर उनकी पहली हार उनके खाते में दर्ज कर दिया है. राजस्थान ने 222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए फरेरा और दुबे की तूफानी बल्लेबाजी से जीत हासिल की. इस रोमांचक जीत ने प्लेऑफ की दौड़ में राजस्थान की स्थिति को काफी मजबूत कर दिया है.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग ने सबका दिल जीत लिया है. हर कोई उनके खेल का मुरीद हो रहा है. जब ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली एथलीट मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया.
IPL 2026 में आज यानी 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर वैभव इस मैच में 43 रन बना लेते हैं तो वो आईपीएल के इतिहास से पहले ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जो 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बना पाएंगे.
आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले पूरी तरह आरसीबी से पाले में रहा. वहीं दिल्ली का प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब रहा.