Windows प्लेटफॉर्म पर जाएं प्लॅटफॉर्म्स प्रदर्शित करने का आइकन
Windows प्लेटफॉर्म पर जाएं Mac प्लेटफॉर्म पर जाएं Android प्लेटफॉर्म पर जाएं iOS प्लेटफॉर्म पर जाएं
TeamViewer आइकन

TeamViewer

15.76.5.0
4.3 28 समीक्षाएं
14.8 M डाउनलोड
सुरक्षा सुरक्षा

डिवाइसस का प्रबंधन दूर से करें

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
Andrés López आइकन
द्वारा समीक्षित
Andrés López
Content Editor
Andrés López, Uptodown के इन-हाउस संपादकीय टीम का हिस्सा है। Uptodown Localization Team द्वारा अनुवादित

TeamViewer एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपको अन्य कंप्यूटर और डिवाइस तक दूरस्थ रूप से पहुंचने देता है, चाहे उनमें कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम इन्स्टॉल हुआ हो। आप एप्प का उपयोग दूर से काम करने के लिए, दुनिया में कहीं भी लैपटॉप से आफिस पीसी तक पहुंचने के लिए, या बिना किसी अन्य जटिलता या इधर-उधर जाने की आवश्यकता के, तत्काल दूरस्थ सहायता प्रदान करने के लिए कर सकते हैं। करोड़ों उपयोगकर्ता इस सेवा पर भरोसा करते हैं, और इसके अच्छे कारण भी हैं।

एक लचीला एप्प जो आपके अनुकूल हो जाता है

TeamViewer इन्स्टलेशन प्रक्रिया के दौरान आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे, जो आपको प्रोग्राम को इसके उपयोग के तीन सबसे सामान्य तरीकों के लिए शीघ्रता से कॉन्फ़िगर करने देंगे। पहला विकल्प आपको डिफ़ॉल्ट प्रोग्राम इन्स्टॉल करने देता है, जो अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। दूसरी ओर, दूसरा विकल्प आपको प्रोग्राम को इन्स्टॉल करने देता है ताकि कंप्यूटर तक पहुंच बनाई जा सके, भले ही उस पर कोई काम नहीं कर रहा हो। और अंत में, तीसरा विकल्प आपको एप्प को इन्स्टॉल किए बिना उपयोग करने की संभावना देता है। यह विकल्प त्वरित एवं समयबद्ध दूरस्थ समस्या निवारण के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें

उपयोग में आसान

TeamViewer के साथ आप सभी प्रकार के डिवाइस, जैसे कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टॅबलेट, iPhone, iPad या Mac के बीच सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड कनेक्शन स्थापित कर सकते हैं। आप किसी भी डिवाइस को दूर से नियंत्रित और प्रबंधित कर सकेंगे, जैसे कि आप उसके सामने बैठे हों। परिणामस्वरूप, आप अपने घर बैठे ही सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं, समस्या निवारण कर सकते हैं, फ़ाइलें ट्रान्सफर कर सकते हैं और प्रोजेक्ट पर मिलकर काम कर सकते हैं। आपको केवल दूसरे प्रतिभागी का सत्र कोड जानना होगा, या अपनी डिवाइस आईडी और पासवर्ड साझा करने का तरीका जानना होगा, जो आपके लॉग इन करने पर यादृच्छिक रूप से उत्पन्न हो जाएगा। यह महत्वपूर्ण है कि इस जानकारी को अन्य प्रतिभागियों के साथ साझा न किया जाए।

१००% क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म

TeamViewer के सबसे बड़े लाभो में से एक यह है कि यह विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम और डिवाइसस के लिए भी उपयुक्त है। यह सॉफ्टवेयर Windows, macOS, Linux, Android, iOS और iPadOS पर उपलब्ध है। इसकी बदौलत आप व्यावहारिक रूप से विभिन्न प्लेटफार्म वाले किसी भी डिवाइस के बीच कनेक्शन स्थापित कर सकते हैं और इष्टतम कार्य-निष्पादन सुनिश्चित कर सकते हैं। केवल एक बात ध्यान में रखनी है, विशेष रूप से मोबाइल डिवाइस के साथ काम करते समय कि एप्प होस्ट और गेस्ट डिवाइस दोनों पर इन्स्टॉल हुआ होना चाहिए। जब समस्याएं उत्पन्न होती हैं, तो आमतौर पर इसका कारण यह होता है कि इन्स्टॉल किए हुए कुछ संस्करण पुराने हो चुके होते हैं, इसलिए प्रोग्राम को अद्यतित् रखना महत्वपूर्ण है।

रिमोट कंट्रोल से कहीं अधिक

दूरस्थ समर्थन और सहायता को और भी आसान बनाने के लिए, TeamViewer में चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वॉयस कॉल की सुविधा है। इसका मतलब यह है कि आप जिस व्यक्ति की सहायता कर रहे हैं, उससे सीधे बात कर सकते हैं, या आप आफिस में मौजूद सहकर्मियों के साथ जल्दी से बात कर सकते हैं। ये सभी सुविधाएं और लाभ आपको प्रोग्राम का उपयोग करते समय अधिक लचीलापन प्रदान करते हैं। आप एप्प के संवर्धित वास्तविकता संस्करण का भी उपयोग कर सकते हैं, जिससे ऐसा महसूस होगा कि आप किसी अन्य डिवाइस के साथ सीधे बातचीत कर रहे हैं।

सुरक्षा एप्प का एक आधारभूत तत्व है

शुरुआत से ही, TeamViewer ने सदैव अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा सुनिश्चित की है। इस उद्देश्य के लिए, सॉफ्टवेयर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और दो-कारक प्रमाणीकरण का उपयोग करता है, जो बाहरी ऐजन्ट द्वारा अनधिकृत पहुंच को रोकता है और सारे कनेक्शन की अखंडता सुनिश्चित करता है। सुरक्षा के इस उच्च स्तर का प्रमाण बड़ी संख्या में ऐसी कम्पनियां हैं जो आधिकारिक एकीकरण सेवाएं प्रदान करती हैं, जैसे कि Microsoft Teams, Salesforce, Jira या Freshworks आदि।

सब के लिए रिमोट तकनीक

TeamViewer डाउनलोड करें यदि आप एक ऐसे रिमोट कंट्रोल समाधान की तलाश में हैं जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो। प्रोग्राम को मापनीयता और उत्पादकता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, इसलिए आप इसे घर पर एक बार की समस्या को हल करने के लिए उतना ही उपयोगी पाएंगे जितना कि आप दैनिक आधार पर एक बड़ी कंपनी में दूरस्थ रूप से काम करने के लिए पाएंगे। आप तय करें कि एप्प का उपयोग कैसे करना है।

TeamViewer 15.76.5.0 के बारे में जानकारी

मूल जानकारी

डेवलपर TeamViewer GmbH
लाइसेंस निःशुल्क
श्रेणी रिमोट डेस्कटॉप
रेटिंग निर्दिष्ट नहीं है
भाषाएँ हिन्दी

सुरक्षा और गोपनीयता

आवश्यक अनुमतियाँ उपलब्ध नहीं
विज्ञापन निर्दिष्ट नहीं है
सुरक्षा और एंटीवायरस रिपोर्ट देखें
यह एप्प Uptodown पर क्यों प्रकाशित किया गया है? (अधिक जानकारी)

जानकारी डाउनलोड करें

डाउनलोड 14,788,814
तारीख़ 6 अप्रै. 2026
फाइल का प्रकार EXE
साइज़ 74.94 MB
SHA256 64b50dbdfdcc362aa2448fb88e9f56bfc28211a84ecc7744d7dd744d7ec7e56f
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
अन्य प्लॅटफॉर्म्स के लिए भी उपलब्ध

इस एप्प को रेट करें

एप्प की समीक्षा करें
TeamViewer आइकन

रेटिंग

4.3
5
4
3
2
1
28 समीक्षाएं

कॉमेंट्स

और देखें
youngbluetiger40629 icon
youngbluetiger40629
2023 में

बहुत अच्छा

3
उत्तर
happybrownbear38327 icon
happybrownbear38327
2023 में

बहुत बढ़िया कृपया, मुझे इस ऐप का पता लगाने के तरीके पर अधिक जानकारी चाहिए, कृपया मुझे दस्तावेज़ कैसे डाउनलोड करना है?और देखें

4
उत्तर
fantasticsilverlychee65060 icon
fantasticsilverlychee65060
2022 में

बहुत सुंदर

5
उत्तर
modernwhitepear71003 icon
modernwhitepear71003
2020 में

TeamViewer स्मार्ट वर्किंग के लिए उत्कृष्ट है

5
उत्तर
crazyblackconifer15580 icon
crazyblackconifer15580
2019 में

धोखाधड़ी जैसी सेवा। आप सदस्यता को आसानी से रद्द नहीं कर सकते, आपको उन्हें पहले से लिखना होगा - नवीनीकरण से कम से कम 28 दिन पहले। अपने खाते में इसे स्वयं रोकने की कोई क्षमता नहीं है। फिर कभी टीम व्यूअर...और देखें

41
उत्तर
jodidomichigan icon
jodidomichigan
2013 में

क्या मैं संस्करण 4 वाले पीसी को दूसरे संस्करण 8 वाले पीसी से नियंत्रित कर सकता हूँ?और देखें

83
उत्तर
और देखें
विज्ञापन
Turbo के साथ विज्ञापन हटाएं और बहुत कुछ करें
UltraViewer आइकन
कहीं से भी अपने डेस्कटॉप को रिमोटली एक्सेस करें
AnyDesk आइकन
एक तेज़ रिमोट डेस्कटॉप संभव है
LogMeIn आइकन
किसी भी कंप्यूटर तक रिमोट एक्सेस की सुविधा
Remote Desktop Manager आइकन
अपनी सभी दूरस्थ कनेक्शनों का प्रबंधन करें।
Anyplace Control आइकन
Anyplace Control Software
Yuuguu आइकन
Yuuguu Ltd
TightVNC आइकन
TightVNC Team
CapCut आइकन
अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली और उपयोग में आसान वीडियो संपादक
WhatsApp Desktop आइकन
Windows के लिए आधिकारिक WhatsApp एप्प
Cairo Desktop Environment आइकन
इस थीम के साथ अपने पीसी डेस्कटॉप को कस्टमाइज़ करें
Microsoft Office 2019 आइकन
Office 2019 के साथ Word, Excel और PowerPoint इंस्टॉल करें
Microsoft 365 (Office) (UWP) आइकन
Microsoft 365 के अपने सभी Office प्रोग्राम एक ही स्थान पर रखें
SnipDo आइकन
शॉर्टकट्स के साथ अपने कार्यप्रवाह को अनुकूलित करें
Morgen आइकन
अपने कार्यों की योजना बनाएँ और महत्वपूर्ण घटनाएं याद रखें
SparkleShare आइकन
कई कंप्यूटरों पर महत्वपूर्ण फाइलें सिंक करें
Windows 10 आइकन
अपने डिवाइस पर नवीनतम Windows 10 ISO डाउनलोड करें
MSI Afterburner आइकन
अपने ग्राफिक्स कार्ड का अधिकतम उपयोग करें
UltraViewer आइकन
कहीं से भी अपने डेस्कटॉप को रिमोटली एक्सेस करें
CDRoller आइकन
CDRoller Soft Co. Ltd.
Windows 8 (64 bits) आइकन
नए Windows की नई सुविधाओं को ढूंढ निकालें!
Microsoft Word आइकन
दस्तावेज़ों के साथ काम करने के लिए अग्रणी वर्ड प्रोसेसर
Microsoft Office 2019 आइकन
Office 2019 के साथ Word, Excel और PowerPoint इंस्टॉल करें
Microsoft 365 (Office) (UWP) आइकन
Microsoft 365 के अपने सभी Office प्रोग्राम एक ही स्थान पर रखें