RAID: Shadow Legends एक RPG यानी रोल प्लेइंग गेम है, जो बारी आधारित कॉम्बैट मेकेनिक्स से युक्त है, जिसमें खिलाड़ी मशहूर नायकों के एक समूह को नियंत्रित कर सकते हैं और उनकी मदद से टेलेरिया ग्रह को विनाश से बचा सकते हैं। इतना सबकुछ हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को दर्जनों अलग-अलग स्थान से होते हुए यात्रा करनी होगी, और इस क्रम में एक दिलचस्प कहानी भी धीरे-धीरे सामने आएगी।
RAID: Shadow Legends में इस्तेमाल किया गया कॉम्बैट सिस्टम इसी शैली के कुछ सर्वश्रेष्ठ टाइटल की याद दिलाता है। आपकी बारी आने पर आप आक्रमण का प्रकार चुन सकते हैं या यह चुन सकते हैं कि दुश्मनों के खिलाफ आपका एक-एक चरित्र किस तरह की क्षमता का प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आपको टीम के प्रत्येक सदस्य के मजबूत और कमजोर पक्षों का ध्यान रखना होता है। आप अपने चरित्रों के हमलों को एक साथ मिला भी सकते हैं ताकि दुश्मनों का मारक नुकसान पहुँच सके।
RAID: Shadow Legends में आप एक हज़ार से भी ज्यादा अलग-अलग नायकों की भर्ती कर सकते हैं, और ये सभी नायक अलग-अलग खानदानों से ताल्लुक रखते हैं। प्रत्येक नायक की अपनी एक खास शैली होती है, अपनी खूबियाँ और अपनी विशिष्टताएँ होती हैं। एक-एक कर स्तरों को पूरा करते हुए आप न केवल इस गेम में आगे बढ़ते रह सकते हैं बल्कि नये अस्त्र-शस्त्र, कवच, हमले, एवं कई अतिरिक्त सामग्रियाँ भी अनलॉक कर सकते हैं।
हालाँकि RAID: Shadow Legends में कैंपेन मोड बेहद दर्शनीय है (इसमें एक दर्जन से भी ज्यादा सटीक ढंग से वाचित एपिसोड हैं), आपके लिए केवल यही एक मोड उपलब्ध नहीं रहेगा। इसके साथ ही आप रोमांचक PVP द्वंद्व में भी भाग ले सकते हैं, जिसमें आप पूरी दुनिया के खिलाड़ियों को चुनौती दे सकते हैं और अपनी टीम को उनकी टीम से भिड़ा सकते हैं।
RAID: Shadow Legends दरअसल एक उत्कृष्ट रोल प्लेइंग गेम है, जिसमें गेम खेलने का तरीका सचमुच अत्यंत आनंददायक है। इसमें Android पर विभिन्न गेम में उपलब्ध उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स की तुलना में सर्वश्रेष्ठ कोटि का ग्राफ़िक्स भी है और बेहद मजेदार कॉम्बैट मेकेनिक्स। यह गेम संभावनाओं से भरपूर है - आप इसे खेलते हुए घंटों तल्लीन रह सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह एक शानदार खेल है।
कृपया बता सकते हैं अपडेट कब आएगा? पहले से धन्यवाद।
मुझे यह पसंद है
बहुत अच्छा
हर नए अपडेट के साथ, संस्करणों में और अधिक बग और समस्याएँ आ रही हैं!
शानदार खेल, समय बिताने का उपकरण