यदि आप Twitter के लिए एक विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आपको Mastodon आज़मा कर देखना चाहिए।
Mastodon के साथ, आप अपनी गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्मित एक विशाल और विकेन्द्रीकृत समुदाय तक पहुँच सकते हैं। लाखों उपयोगकर्ता पहले से ही पंजीकृत हैं और आपके शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आपकी रुचि चाहे जो भी हो, Mastodon के साथ, आप ऐसे अन्य लोगों को ढूंढ सकते हैं जो समान चीज़ों का आनंद लेते हैं।
Mastodon विज्ञापन-मुक्त है और एक कालानुक्रमिक समयरेखा प्रदान करता है ताकि आप अपने संपर्कों के बीच होने वाली किसी भी चीज़ को न चूके। तदनुकूल इमोजी, टेक्स्ट, GIF, इमेजिस, और बहुत कुछ उपयोग कर के बातचीत करें और खुद को अभिव्यक्त करें। आप अपने मन की हर बात कहने के लिए ५०० वर्णों तक का उपयोग कर सकते हैं। Mastodon में, आप फॉलो करने के लिए दिलचस्प खाते ढूंढ सकते हैं, हैशटैग ढूंढ़ सकते हैं, प्रतिक्रिया दे सकते हैं, और यहां तक कि रिब्लॉग भी कर सकते हैं। इस एप्प में वे सभी विशेषताएं हैं जिन्हें आप Twitter से जानते हैं और पसंद करते हैं, पर अब एक अधिक उपयोगकर्ता-केंद्रित अनुभव के साथ।
उदाहरण के लिए, Mastodon आपको अपनी पोस्ट को सीमित करने देता है ताकि वे केवल कुछ पार्टियों द्वारा ही देखी या साझा की जा सके। आप एप्प पर अपने अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कन्टेन्ट चेतावनियां भी शामिल कर सकते हैं या संवेदनशील पोस्ट्स से दूर रह सकते हैं। Mastodon पर समुदायों के अपने नियम भी हैं, साथ ही अपने सदस्यों की सुरक्षा के लिए टूल्स भी हैं।
Mastodon एक गैर-लाभकारी संगठन है जो अपने उपयोगकर्ताओं के दान की वजह से चल रहा है। निस्संदेह, इन सभी कारणों से, यह सोशल नेटवर्क के लिए एक बढ़िया विकल्प है। APK यहाँ डाउनलोड करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
🙏 कृपया इसे काम करने लायक बनाइए 🌬️
परीक्षणाधीन