Flashpoint Infinity एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसे खास तौर पर इंटरनेट के इतिहास के एक महत्वपूर्ण चरण को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है: यानी Flash को। कई वर्षों तक Flash में कुछ बेहतरीन गेम एवं एनिमेशन तैयार किये गये थे। यह एक ऐसा प्लेयर है, जो हाल के दिनों में पूरी तरह से पुराना हो गया है।
Flashpoint Infinity का इस्तेमाल करना अत्यंत ही सरल है: ऊपर के टैब से आप या तो वीडियो गेम चुन सकते हैं या फिर एनिमेशन। उदाहरण के लिए यदि आपने वीडियो गेम चुना तो आपको अलग-अलग संवर्गों के साथ एक ड्रॉपडाउन मेनू दिखेगा: रणनीति, रोल-प्लेइंग, शूटिंग, पहेलियाँ, लड़ाइयाँ इत्यादि। दूसरी ओर, यदि आप किसी खास गेम की तलाश कर रहे हैं तो आप उसे नाम से भी खोज सकते हैं।
एक बार यदि आपको इच्छित गेम या एनिमेशन मिल गया तो फिर आपको बस उसके नाम पर डबल क्लिक करना होगा। कुछ ही सेकंड के अंदर, डाउनलोड पूरा हो जाएगा और एक नया Flash विंडो खुल जाएगा जिसमें वह गेम या एनिमेशन दिखेगा। एक बार डाउनलोड हो जाए तो फिर आप जब चाहें, यहाँ तक कि जब आप ऑफलाइन हों तब भी, गेम खेल सकते हैं या फिर एनिमेशन देख सकते हैं।
Flashpoint Infinity की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह गेम एवं एनिमेशन के रचनाकारों का काफी सम्मान करता है। आप यह देख सकते हैं कि किसी गेम या एनिमेशन को किसने बनाया है और साथ ही यह भी कि पहली बार उसे किस वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था और किस तिथि को उसे जारी किया गया था।
Flashpoint Infinity हर दृष्टि से एक उत्कृष्ट प्रोजेक्ट है। यह न केवल इंटरनेट के इतिहास के आवश्यक हिस्से को जीवित रखता है, बल्कि आपको कुछ उत्कृष्ट वीडियो गेम देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।
कॉमेंट्स
यह बहुत अच्छा है
शानदार!
मुझे यह ऐप पसंद है, लेकिन इसमें कुछ गेम की कमी है।
मुझे यह बहुत पसंद है