ExperimentZ, एक Day Z शैली के 'थर्ड पर्सन' परिपेक्ष वाले एक्शन गेम में एक ज़ोंबी सर्वनाश से बचने का प्रयास करें। अपने स्वयं के ज़ॉम्बीज़ के विरुद्ध अकेले खेलें, या दुनिया भर से ज़ोंबी से बचे लोगों के साथ मल्टीप्लेयर मोड में खेलें।
ExperimentZ में एक बहुत ही सहज नियंत्रण प्रणाली है। स्क्रीन के बाईं ओर दिशात्मक पैड का उपयोग करते हुए अपने पात्र को कहीं भी ले जाएं, जबकि दाईं ओर 'एक्शन' बटन का उपयोग करके हमला करें, कूदें, चलें, इन्वेंट्री तक पहुँचें, बोलें, इत्यादि।
ExperimentZ का खेल विकास इसी शैली के अन्य खेलों के समान है। जब आप शुरू करते हैं आपकी सूची में लगभग कुछ भी नहीं होता है, लेकिन जैसे-जैसे आप विशाल खेल परिवेश का पता लगाते हैं, आपको ढेरों हथियार, कवच, भोजन और अन्य वस्तुएँ मिलेंगी। यहाँ तक कि कुछ अलग वाहन भी हैं जिन्हें आप चला सकते हैं।
ExperimentZ ठीक-ठाक ग्राफिक्स वाला एक एक्शन गेम है, और हालाँकि इसे विशेष रूप से मल्टीप्लेयर के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन AI जॉम्बीज़ की बदौलत सिंगल प्लेयर खेलना भी बहुत मज़ेदार है। विशाल परिवेश को 'एक्स्प्लोर' करें और इसके सभी रहस्यों की खोज करें!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
यह काम नहीं करता; यह लैग करता है और मेरे अवतार पर गेम के सारे कपड़े एक साथ डाल देता है। इसके अलावा मैं किसी भी बटन से इंटरैक्ट नहीं कर पा रहा/रही हूँ।और देखें
खेल अच्छा है लेकिन यह मेरे फोन पर बग रहा है, इसलिए यदि आप इसे सुन रहे हैं, तो कृपया इसे ठीक करें।और देखें