यदि आप Destiny 2 खेलते हैं, तो आपको इस ऐप की जरूरत पड़ेगी।
Destiny 2 Companion दरअसल इस गेम के निर्माता Bungie द्वारा विकसित एक आधिकारिक ऐप है और इसका एक सटीक अनुपूरक है, क्योंकि यह आपके चरित्रों, आपके क्लैन, एवं यहाँ तक कि Destiny 2 की गाथा से संबंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाओं से भरा होता है।
इस ऐप की मदद से आप अपने Guardian के बारे में जान सकते हैं और अपने गेम तथा अपने क्लैन दोनों के आँकड़ों का विश्लेषण कर सकते हैं। आप Bungie से संबंधित समाचार भी देख सकते हैं और, जैसा कि बताया जा चुका है, इस गेम की कहानी के बारे में और ज्यादा जान सकते हैं। मूलतः, हर प्रकार की जानकारी जो आप जानना चाहते हैं आपको Destiny 2 Companion पर मिलती है। क्या आप आँकड़े देखना चाहते हैं? तो आँकड़े भी हैं। क्या आप गेम की हिस्ट्री देखना चाहते हैं? यह भी आसान है।
जहाँ तक सोशल पक्ष का सवाल है, Destiny 2 Companion आपको आपके मित्रों, आपके क्लैन, एवं जिन फायर टीमों में आपने भाग लिया है उनकी एक सूची देता है। दरअसल, आप इस ऐप पर सक्रिय फायरटीम में शामिल हो सकते हैं, इसलिए यदि आप चाहते हैं तो अपने Android पर लिस्ट को देख लें और वहाँ से शामिल हो जाएँ।
Destiny 2 Companion में सूचनाएँ सचमुच काफी सुव्यवस्थित होती हैं। इसके अलावा, इस ऐप का इंटरफेस इस्तेमाल करने में आसान है और इससे वांछित सूचना तक पहुँचना अत्यंत आसान हो जाता है। यहाँ तक कि आप गेम में वेंडर भी खोज सकते हैं और उनकी इन्वेन्ट्री को देख सकते हैं।
इसलिए, यदि आप Destiny खेलते हैं तो Destiny 2 Companion APK को तुरंत डाउनलोड कर लें और इस गेम से संबंधित सारी सूचनाओं को अपने Android स्मार्टफोन पर रख लें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Destiny 2 Companion के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी