4399 एक वैकल्पिक मार्केटप्लेस या बाजार है, जिसमें आप हजारों एप्प एवं वीडियो, मुख्यतः चीनी भाषा में (कभी-कभी अंग्रेज़ी में भी) खरीद सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, इसकी सामग्री सूची में, आपको प्रसिद्ध मैंगा और साथ ही एनिमे फ्रेंचाइज़ी जैसे कि ड्रैगन बॉल, वन पीस, जोजोज़ बिजार एडवेंचर, एवं इवैंजेलियन आदि के ढेर सारे गेम मिलेंगे।
4399 का इस्तेमाल करना अत्यंत ही सरल है। इसका इंटरफेस कई अलग-अलग टैब में विभक्त होता है, जिसके जरिए आप ढेर सारे एप्प एवं गेम तक बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैं। इसमें आप यह देख सकते हैं कि क्या लोकप्रिय है, आप विशेष आलेखों को देख सकते हैं और ऐसे ही कई अन्य कार्य भी संपादित कर सकते हैं। यहाँ तक कि आप सर्च बॉक्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, यदि आपको यह पता हो कि आपको क्या चााहिए।
किसी भी वीडियो गेम को डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्टर करने की भी कोई आवश्यकता नहीं होती है। बस उस गेम के डाउनलोड बटर को टैप कर दें जिसमें आपको दिलचस्पी है और कुछ सेकंड तक इंतजार करे के बाद APK को इंस्टॉल कर लें। इसके बाद गेम प्रारंभ हो जाता है। यह एप्प आपको यह भी बताता है कि आपने जिस गेम को इससे पहले डाउनलोड किया है उसके लिए कोई अपडेट उपलब्ध है या नहीं।
4399 एक अत्यंत ही दिलचस्प विकल्प है जिसकी मदद से आप Android वीडियो गेम ढूँढ़ सकते हैं, खासकर यदि एशियायी गेम में आपकी दिलचस्पी हो तो। वैसे आपको एक बात दिमाग में रखनी चाहिए कि इनमें से अधिकांश गेम पहले चीन और जापान में उपलब्ध होते हैं और इसके बाद ही पश्चिम तक पहुँचते हैं (हालाँकि Uptodown पर समान्य तौर पर ये बहुत पहले ही उपलब्ध हो जाते हैं)।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
नमस्ते
सच कहूँ तो यह ऐप वीडियो खेलने के लिए बहुत मज़ेदार है 🎮👾 खेलने के लिए और स्थानों में 📱और देखें
अच्छा 👍😊 ऐप
शानदार काम
उत्कृष्ट, इसके निर्माण के लिए धन्यवाद
वाकई बहुत बढ़िया