हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

शहर समाचार

विनीत राय मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, फरार शंकर पांडे के पिता अरेस्ट

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी शंकर पांडे अभी भी फरार है, जबकि उसके पिता रविशंकर पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कमलेश बिंद पहले ही एनकाउंटर में मारा जा चुका है. यह गिरफ्तारी मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ है.

पहले दिखाया मुनाफा, फिर 3.6 करोड़ हड़पे; नोएडा मेंं कारोबारी से ठगी

नोएडा में डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां एक लेदर कारोबारी को महिला ठग न 3.6 करोड़ रुपये का चुना लगाया. महिला ठग ने पांच महीने तक मुनाफा दिखाकर विश्वास जीता, फिर 21 बार में करोड़ों रुपये ऐंठे. फिर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पहली एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है. हालांकि इस्तीफे की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन इसे बढ़ते दबाव और जांच से जोड़कर देखा जा रहा है.

उरई कोतवाली बना 'लव जोन'! महिला सिपाही और मुंशी को भारी पड़ा रोमांस

जालौन की उरई कोतवाली में ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही और मुंशी के रोमांस का वीडियो वायरल हो गया है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुंशी को निलंबित कर दिया है, जबकि महिला सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच जारी है.

FIR दर्ज होने के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर क्या बोले CM योगी?

देवरिया की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और धार्मिक आस्था पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जनआस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई होगी. सीएम योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का जिक्र करते हुए बताया कि SIT की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

UP में घर लेने का मौका, 8 शहरों में शुरू हुई हजारों फ्लैटों की बिक्री

उत्तर प्रदेश में अपना घर खरीदने का सपना पूरा करने के लिए यूपी हाउसिंग बोर्ड और विभिन्न विकास प्राधिकरण आकर्षक आवासीय योजनाएं लाए हैं. 8 शहरों में ₹11.69 लाख से फ्लैट, प्लॉट उपलब्ध हैं. 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बिक्री हो रही है और जल्दी भुगतान पर छूट भी है.

'मम्मी ने पापा को मार दिया'… 5 साल के बेटे ने खोला राज; मां गिरफ्तार

बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने कथित तौर पर तकिए से पति की हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश दंपती के 5 साल के मासूम बेटे ने पुलिस के सामने किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

UP में फायर NOC के बिना नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने फायर सेफ्टी नियमों को और सख्त कर दिया है. अब जिन भवनों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य है, उन्हें बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के नया बिजली कनेक्शन और व्यवसाय लाइसेंस नहीं मिलेगा. विकास प्राधिकरण, नगर निगम, फायर विभाग और बिजली विभाग का डेटा ऑनलाइन जोड़ा जाएगा, ताकि बिना वैध एनओसी किसी भी व्यावसायिक भवन का संचालन न हो सके.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में अब आगे क्या? जांच में होंगे कई खुलासे

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच अब तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और एसआईटी साक्ष्य जुटाने में लगी हैं तथा जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है. शुरुआती कार्रवाई छोटे कर्मचारियों पर केंद्रित रह सकती है, जबकि ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफे की भी चर्चा है. जांच एजेंसियां आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों और बैंक लेनदेन की भी पड़ताल करेंगी.

राम मंदिर विवाद पर मंथन, बंद कमरे में चली विहिप-ट्रस्ट की अहम बैठक

राम मंदिर में चढ़ावा विवाद और SIT जांच के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक हुई है, इस विवाद से विहिप की साख पर गंभीर चिंता है और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर दान प्रबंधन को लेकर दबाव बढ़ा है.

उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं, फिजिशियन सैंपल्स की अवैध बिक्री और कालाबाजारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन कानून का पालन नहीं करने पर सवाल...

गाजियाबाद के कौशांबी और मसूरी थाना क्षेत्रों से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस व्यक्ति को परिवार और पुलिस रिकॉर्ड में मृत मान लिया गया...

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासनिक सख्ती बढ़ गई है. इसी कड़ी में प्रयागराज प्रशासन...

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले के बीच शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश में नई प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. पार्टी की नई संगठनात्मक संरचना में सबसे अधिक चर्चा काशी क्षेत्र...