कोयंबटूर में 112 फुट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Samachar Jagat | Friday, 24 Feb 2017 10:09:04 AM
Coimbatore 112-foot-high statue of Shiva inauguration pm Modi

आज महाशिवरात्रि है और भगवान भोलेनाथ का दिन हैै। कहा जाता है की इस दिन भोलेनाथ से जो भी मांगा जाता है भगवान भक्त को वो सब देकर उसकी मनोकामना पूर्ण करते है। इसी अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोयंबटूर में 112 फुट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ईशा फाउंडेशन के ईशा योग केंद्र में इस मूर्ति की स्थापना है की गई है।

यह प्रतिमा मुक्ति का प्रतीक है और उन 112 मार्गों को दर्शाता है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिए अपनी परम प्रकृति को प्राप्त कर सकता है। इसे ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है।

इतनी बड़ी शिव की प्रतिमा अपने आप में बड़ी अनोखी है। यही कारण है कि इस भव्य चेहरे की प्राण-प्रतिष्ठा को एक गंतव्य स्थल के रूप में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने अपने आधिकारिक अतुल्य भारत अभियान में शामिल किया है।

112 फुट ऊंची इस प्रतिमा को स्टील से बनाया गया है और धातु के टुकड़ों को जोड़कर इसे तैयार किया गया है। नंदी को भी बड़े खास तरीके से तैयार किया गया है। धातु के 6 से 9 इंच बड़े टुकड़ों को जोड़कर नंदी का ऊपरी हिस्सा तैयार किया गया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.