लद्दाख में कोविड-19 के 50 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
लद्दाख में कोविड-19 के 50 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,611 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 198 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 36 लेह से और 14 करगिल से हैं। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 572 है।
लद्दाख में कोविड-19 के 50 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत